Shah Rukh Khan On Film Pathaan's Trailer And Its Sequel: हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का पहला लुक जारी हुआ है। इस फिल्म का धांसू पोस्टर जारी करने के साथ शाहरुख खान ने यह भी खुलासा कर दिया कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कब दस्तक देने वाली है। बॉलीवुड के बादशाह ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर अपनी आगामी फिल्म पठान का पहला लुक जारी किया था। जैसे ही फिल्म पठान का पहला लुक रिलीज हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। इसके साथ पिछली रात को शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस से बात की और फिल्म पठान को लेकर बाकी डिटेल्स भी साझा की।
लाइव सेशन के दौरान शाहरुख खान ने यह साझा किया कि फिल्म पठान का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा। उन्होंने यह कहा कि 'मैं फिल्म पठान के ट्रेलर के लिए बहुत उत्सुक हूं और यह इस वर्ष नवंबर या दिसंबर के महीने में जारी हो सकता है। लेकिन मैं इसको लेकर निश्चित नहीं हूं क्योंकि टीम इस फिल्म को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत से काम कर रही है।' फिल्म पठान के ट्रेलर के साथ शाहरुख खान ने यह भी बताया कि इस फिल्म का सीक्वल आएगा या नहीं। उन्होंने कहा 'मैं आशा करता हूं कि आप सबको यह फिल्म पसंद आएगी। हमने काम किया है और इस पर बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। अगर दर्शकों को यानी आप लोगों को पठान पसंद आएगी तो पठान 2 पर भी काम होगा।'
इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए शाहरूख खान ने यह भी बता दिया था कि यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ शाहरुख खान ने यह भी बताया कि यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ यह फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में भी जारी की जाएगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और आशुतोष राणा की नजर आने वाले हैं।

