'सनम बेवफा' और 'सौतन' के डायरेक्टर सावन कुमार की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 07:45 AM IST

Sawan Kumar Tak Hospitalised: बॉलीवुड में 'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके सावन कुमार टाक की हालत गंभीर है और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

'सनम बेवफा' और 'सौतन' के डायरेक्टर सावन कुमार की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

बॉलीवुड के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व राइटर सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak) की हालत खराब है और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और यहां वो आईसीयू में भर्ती हैं।

हालत गंभीर

सावन कुमार टाक के भतीजे नवीन कुमार ने ईटाइम्स से बात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। नवीन ने बताया,'कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित परेशानियां पहले भी रह चुकी हैं। उनकी हालत गंभीर है और उनका दिल भी अच्छी स्थिति में नहीं है। हम फैंस और फॉलोअर्स से कहना चाहेंगे कि वो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना करें ताकि वो जल्द इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल सकें।' मालूम हो कि डायरेक्टर 86 वर्ष के हैं।

बनाईं ये बेहतरीन फिल्में

सावन कुमार ने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं जिनमें सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई नामी एक्टर्स को अपनी फिल्म से ब्रेक दिया था। इस लिस्ट में संजीव कुमार और नईम सैय्यद जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। 

मीना कुमारी की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर

उन्होंने कम बजट में फिल्म 'नौनिहाल' बनाई थी जिसे बहुत पसंद किया गया था। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी 'गोमती के किनारे' जिसमें मीना कुमारी नजर आई थीं। साल 1972 में रिलीज हुई ये मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी।

End of Article