'लव स्टोरी' की खूबसूरत 'पिंकी' का बदल चुका है लुक, दूसरे पति के निधन के बाद बुरी तरह टूट गईं विजयता पंडित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 07:40 AM IST

Vijayta Pandit Birthday: 80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री और गायिका रहीं विजेयता पंडित का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 25 अगस्त 1967 को मुंबई में हुआ था।

'लव स्टोरी' की खूबसूरत 'पिंकी' का बदल चुका है लुक, दूसरे पति के निधन के बाद बुरी तरह टूट गईं विजयता पंडित

Vijayta Pandit Birthday: 80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री और गायिका रहीं विजयता पंडित का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 25 अगस्त 1967 को मुंबई में हुआ था। विजयता की पहली फिल्म तो हिट साबित हुई थी लेकिन उसके बाद उनका फिल्मी करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा। इसके चलते जल्द ही वह गुमनामी में चली गईं। साल 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी'(Love Story) से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। इस फिल्म में उन्हें एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं कुमार गौरव के अपोजिट रोल दिया गया। इस फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

पर्दे पर उनकी और कुमार गौरव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। विजयता ने खुद बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें अधिकतर फिल्म कुमार गौरव के साथ ऑफर हुईं लेकिन निजी कारणों से उन्होंने फिल्में ठुकराईं। 'लव स्टोरी' फिल्म के बाद विजेयता और गौरव एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। कहा जाता है कि कुमार गौरव के साथ वक्त बिताने को विजयता फिल्में ठुकरा देती थीं।  कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

1986 में आई फिल्म कार थीफ में विजयता ने काम किया था। इसके बाद इसी फिल्म के निर्देशक समीर मलकान से उनकी शादी हो गई। विजेयता और समीर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। 



समीर से अलग होकर उनकी जिंदगी में आदेश श्रीवास्तव आए। आदेश को कैंसर ने घेर लिया और 2015 में वह 51 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। अब विजयता दो बेटों के साथ रहती हैं और पूरी तरह बदल चुकी हैं। आज उनका सिनेमाई दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। पति के निधन के बाद उनके ऊपर दोनों बच्चों को पालने की जिम्मेदारी थी। तभी से विजेता आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।

ऐसा है उनका परिवार 

विजयता के पिता पंडित प्रताप नारायण चर्चित क्लासिकल सिंगर थे और पंडित जसराज उनके सगे चाचा थे। उनके भाई जतिन और ललित भी बॉलीवुड के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर्स थे। उनकी बड़ी बहन सुलक्षणा पंडित भी फेमस अदाकारा हैं। 

End of Article