कार से उतरते वक्त नीचे खिसक गया सारा अली खान का शॉर्ट्स, Oops Moment का शिकार होते बाल-बाल बचीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 10:22 AM IST

Sara Ali Khan Oops Moment: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें वह ऊप्स मूमेंट का शिकार होती नजर आ रही हैं। कार से उतरते वक्त उनका शॉर्ट्स नीचे खिसक गया।

कार से उतरते वक्त नीचे खिसक गया सारा अली खान का शॉर्ट्स, Oops Moment का शिकार होते बाल-बाल बचीं

Sara Ali Khan Oops Moment Wardrobe Malfunction: बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ वार्डरोब मालफंक्शन की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। कैमरे के सामने पोज देते वक्त या लोगों के सामने कई अदाकाराएं शर्मिंदा हो चुकी हैं। इन दिनों सारा अली खान का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें वह ऊप्स मूमेंट का शिकार होती नजर आ रही हैं। कार से उतरते वक्त उनका शॉर्ट्स नीचे खिसक गया। यह घटना सारा अली खान के लिए काफी शर्मिंदगी भरी थी, हालांकि किसी तरह उन्होंने बात संभाल ली।

साल 2018 में आई फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सामने (Sara Ali Khan Oops Moment Video) आया है जिसमें वो अपने शॉर्ट्स की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार होते होते बची हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा जिम के बाहर कार से उतरती हैं तो उनका शॉर्ट्स थोड़ा नीचे खिसक जाता है। उसके बाद वह अपने हाथ से तुरंत शॉर्ट्स ऊपर खींचती हैं। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। 

सारा अली खान ने अपनी सूझबूझ से खुद को शर्मिंदा होने से बचा लिया लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो की वजह से वह खूब ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘कोई कपड़े लाकर दो इसको’ तो दूसरे ने लिखा, ‘डिस्गस्टिंग'। सारा अली खान के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।  

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार और धनुष के साथ काम किया था। अब वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

End of Article