बिना पैंट ऊपर चढ़ाए बाथरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, याद आया तो शर्म से हो गई हालत खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 09:05 AM IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा हुआ जब उन्‍हें अपनी पैंट ऊपर करना ध्‍यान नहीं रहा और वो बाहर आ गईं। इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में मलाइका अरोड़ा ने उस घटना का जिक्र किया है।

बिना पैंट ऊपर चढ़ाए बाथरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, याद आया तो शर्म से हो गई हालत खराब

जानी मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में उस घटना का जिक्र किया है जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी (Malaika Arora Instagram Story) के माध्‍यम से बताया कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। हम भी पागल हो चुके थे। मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

अक्‍सर इंसान गलती कर बैठता है। कई बार हम चीजें भूल जाते हैं। आपके साथ भी हुआ होगा कि आप अपना फोन भूल गए या पर्स भूल गए हों, लेकिन क्‍या कभी आप पैंट पहनना भूल गए? अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा हुआ जब उन्‍हें अपनी पैंट ऊपर करना ध्‍यान नहीं रहा और वो बाहर आ गईं। मलाइका उस घटना की वजह से चर्चा में हैं जब वह बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका ने बताया है कि ये मूमेंट कितना शर्मनाक था। मलाइका अरोड़ा की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी बीते कुछ दिनों से जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रही है।

मलाइका किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 48 साल की हो चुकीं मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह खुलकर अर्जुन संग अपने प्‍यार का इजहार करती दिखाई देती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनका ब्रेकअप हो गया है जिसके बाद अर्जुन कपूर ने इस बात का खंडन किया। 

बताया किस तरह के मर्द हैं 

मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर काफी आलोचना झेल चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्‍होंने अपनी पसंद के मर्दों के बारे में बताया था कि उन्‍हें कैसे लोग पसंद हैं। मलाइका ने कहा था कि उन्‍हें वो मर्द पसंद हैं जो अच्छे से किस कर सकते हों। उन्हें वो पसंद नहीं जो गॉसिप करते हो। मलाइका ने कहा था कि उन्‍हें रफ मर्द पसंद हैं जो चिकने ना हों। 

कोरोना वैक्‍सीन को लेकर मारा जोक 

मलाइका ने कोरोना वैक्‍सीन को लेकर भी एक जो अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा- पहले जब कोई घर आता था तो हम कहते थे कि डरिए मत। हमारे कुत्‍ते को वैक्‍सीन लगी हुई है। अब हम कहते हैं कि डरिए मत हमें वैक्‍सीन लगी हुई है। मलाइका की ये दोनों स्‍टोरीज सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रही हैं।

End of Article