Sara Ali Khan Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सारा अली खान, जानें कार कलेक्शन के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 09:26 AM IST

Sara Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का आज जन्मदिन है और वो 27 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में।

Sara Ali Khan Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सारा अली खान, जानें कार कलेक्शन के बारे में

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का आज जन्मदिन है और वो 27 साल की हो गई हैं। सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 को एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के घर हुआ था। सारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वो बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

बॉलीवुड डेब्यू

सारा ने साल 2018 में बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ, लव आज कल में कार्तिक आर्यन के साथ, कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ और अतरंगी रे में अक्षय कुमार व धनुष के साख नजर आईं।

कितनी है सारा की नेट वर्थ

सारा अली खान की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपये है। वहीं कथित तौर पर वो हर महीने करीब 50 लाख रुपये तक की कमाई करती हैं, जिसके मुताबिक उनकी सालाना कमाई करीब 6 करोड़ रुपये है। सारा फिल्मों के अलावा ऐड्स और ब्रैंड एंडोर्समेंट से कमाती हैं। 

कार कलेक्शन

सारा अली खान के कार कलेक्शन के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास मर्सिडीज बेंज जी- क्लास जी 350 डी है, जिसकी कीमत करीब 1.62 करोड़ रुपये है। इसके अवावा उनके पास करीब 28 लाख रुपये की होंडा सीआरवी है। उनके पास जीप कंपास भी है जिसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये है, ये कार उनकी मां अमृता सिंह के नाम पर रजिस्टर है। इसके अलावा उनके घर की बात करें तो उन्होंने कुछ समय पहले मुंबई सबअर्ब्स में नया घर खरीदा है।

End of Article