Koffee With Karan 7 में ब्रालेस होकर पहुंचीं जान्हवी कपूर, सारा अली खान से ज्यादा चर्चा में रही ये ड्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 12:27 AM IST

Koffee With Karan 7 Updates: सारा अली खान और जान्हवी कपूर आज करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के दूसरे एपिसोड में नजर आए। इस एपिसोड के लिए जान्हवी कपूर ने ऐसी रिवीलिंग ड्रेस पहनी की हर जगह उनकी चर्चा होने लगी।

Koffee With Karan 7 में ब्रालेस होकर पहुंचीं जान्हवी कपूर, सारा अली खान से ज्यादा चर्चा में रही ये ड्रेस
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 New Updates: करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर को देखा गया। बॉलीवुड की इन दो यंग एक्ट्रेसेज ने इस शो में आने के बाद अपने वर्क लाइफ से लेकर पास्ट के रिलेशनशिप तक कई खुलासे किए। सारा‌ और जान्हवी ने यह भी बताया कि कैसे केदारनाथ में दो बार उनकी जान जाने वाली थी। उन्होंने बताया कि जब वह‌ दोनों केदारनाथ ट्रिप पर गई थीं तब वह क्लाइंबिंग करते हुए फस गई थीं और पहाड़ियों से गिरने वाली थीं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि माइनस डिग्री टेंपरेचर में उनकी हालत खस्ता हो गई थी और यह दूसरी बार उनका मौत से सामना था। लेकिन इन दोनों एक्ट्रेसेज की बातों से ज्यादा जान्हवी कपूर की ड्रेस लोगों की नजरों में आ गई। 

करण जौहर के इस शो के लिए जान्हवी कपूर ने बेहद बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। जान्हवी कपूर को इस एपिसोड के लिए बैकलेस और डीप नेक ड्रेस में देखा गया। उनकी इस शिमरी ड्रेस पर हर किसी की नजरें टिक गईं जो बेहद बोल्ड और रिवीलिंग थी। इसके साथ यह ड्रेस हाई स्लिट भी थी जिसके जरिए अदाकारा अपने टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही थीं। इस ड्रेस को देखने पर यह साफ पता चल रहा है कि जान्हवी कपूर ब्रालेस होकर करण जौहर के शो पर पहूंचीं थीं। जैसे ही लोगों के सामने जान्हवी कपूर का यह लुक सामने आया वैसे ही हर कोई उनकी इस रिवीलिंग ड्रेस की चर्चा करने लगा। एक्ट्रेस ने अपना यह लुक ब्लैक हाई हील्स के साथ पूरा किया था। वहीं सारा अली खान को इस शो में ब्लैक बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में देखा गया।

होश उड़ा देगी जान्हवी की ड्रेस की कीमत 

जान्हवी कपूर का यह लुक तो चर्चा में रहा ही, लेकिन इस ड्रेस की कीमत ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया है। जान्हवी कपूर ने इस चैट शो के लिए जो ड्रेस कैरी किया था वह एलेग्जेंड्रे वाउथियर का है। जिसकी कीमत 4 लाख 29 हजार रुपए है। सारा अली खान और जान्हवी कपूर एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। कई बार इन दोनों को एक साथ स्पाॅट किया जाता है। करण जौहर के शो से पहले इन दोनों को रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में देखा गया था।

End of Article