सारा अली खान के Ex वाले बयान पर कार्तिक आर्यन ने किया पलटवार, बिना नाम लिए कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 12:12 AM IST

Kartik Aryan on Sara Ali Khan comment: सारा अली खान ने कॉफी विद करण सीजन सात में कार्तिक आर्यन का नाम लिए बिना चुटकी ली थी। अब कार्तिक आर्यन ने इसका जवाब दिया है।

Kartik Aryan take dig on Sara Ali Khan: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन में कार्तिक आर्यन का जिक्र हो रहा है। दूसरे एपिसोड में सारा अली खान से पूछा कि, उनका एक्स, क्यों एक्स हैं। इस पर सारा अली खान ने कहा क्योंकि वह सभी का एक्स है। सारा ने भले ही कार्तिक आर्यन का नाम नहीं लिया पर माना जा रहा है कि एक्ट्रेस का इशारा उन्हीं की तरफ था। अब इस पर कार्तिक आर्यन ने भी जवाब दिया है। कार्तिक आर्यन ने एक मीडिया इंटरव्यू में सारा और करण जौहर का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें खुशी है कि वह रैपिड फायर राउंड वाले शो में पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि कार्तिक आर्यन ने ये जवाब सारा अली खान के लिए ही दिया है। कार्तिक आर्यन से इसी इंटरव्यू में पूछा कि अगर वह अपनी एक्स से किसी अवॉर्ड शो में मिलेंगे तो क्या करेंगे? एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि वह उनसे सम्मानपूर्वक मिलेंगे और कभी उनके पीठ पीछे बात नहीं करेंगे। न ही कभी अपने एक्स के खिलाफ अफवाह फैलाएंगे।

End of Article