शहर

'हमारे और उनके व्यक्तिगत संबंध', अखिलेश को लेकर बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे और उनके व्यक्तिगत संबंध हैं।

Image

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह

Photo : ANI

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे और उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता और वह मेरे खिलाफ नहीं बोलते हैं।

'अखिलेश के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध'

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि वह अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा, ''हमारे और उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता और वह मेरे खिलाफ नहीं बोलते हैं। मैं भाजपा में हूं, और वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं...।''

क्या चुनाव लड़ेंगे बृजभूषण शरण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, भाजपा नेता ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव नही लड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा, "हमको तो लड़ना नहीं है। इस बारे में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। अब जैसे कुछ लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी के 25 विधायक मेरे संपर्क में हैं। कुछ लोग कहते हैं कि भाजपा वाले मेरे संपर्क में हैं, तो इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।"

'BJP के कई विधायक संपर्क में'

दरअसल, अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया था कि सत्तारूढ़ दल के कई विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं, लेकिन सपा ऐसे वादे नहीं करेगी जिन्हें वह पूरा न कर सके। सपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा था, ''कई लोग संपर्क में हैं। लेकिन हम उन्हें कैसे समायोजित करें? हम कोई वादा करके फिर उससे मुकरना नहीं चाहते।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article