Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5: अक्षय की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, पांच दिन में केवल इतना हुआ कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 07:01 AM IST

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के पांच दिनों में ही इसकी कमाई घटने लगी है।

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5: अक्षय की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, पांच दिन में केवल इतना हुआ कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पिछले हफ्ते 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत ठीक रही और इसने पहले ही दिन 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले वीकेंड (शुरुआती तीन दिन में) फिल्म की कुल कमाई 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है और इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई ठीक ठाक रही लेकिन सोमवार को इसने केवल 05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई में और कमी आई और इसने रिलीज के पांचवें दिन करीब 4 करोड़ रुपये ही कमाए जिसके बाद इसकी कुल कमाई बढ़कर करीब 48.50 करोड़ रुपये हो गई है। 

कैसी रही है अब तक की कमाई

'सम्राट पृथ्वीराज' ने रिलीज के पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 12.60 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 16.10 करोड़ रुपये और चौथे दिन 05 करोड़ रुपये की कमाई की। वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। 

शो हो रहे कैंसिल?

खबरों की मानें तो फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं और कई शहरों में शोज को कैंसिल तक करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता और बेंगलुरु में ऐसी ही स्थिति है जहां सिंगर डिजिट ऑडियंस के कारण शो को रद्द करना पड़ा। हालांकि दिल्ली में स्थिति थोड़ी बेहतर है। 

इन राज्यों में टैक्स फ्री है फिल्म

मालूम हो कि अक्षय की फिल्म कुछ राज्यों में टैक्स फ्री है। सबसे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैक्स फ्री किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया। 

End of Article