Samrat Prithviraj Opening Weekend Box Office: पहले हफ्ते अक्षय की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, तीसरे दिन भी कमाई में उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 06:38 AM IST

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 03 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। जानें कितनी रही फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कमाई।

Samrat Prithviraj Opening Weekend Box Office: पहले हफ्ते अक्षय की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, तीसरे दिन भी कमाई में उछाल

Samrat Prithviraj Opening Weekend Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पिछले हफ्ते शुक्रवार (03 जून 2022) को रिलीज हुई थी। फिल्म की ओपनिंग कमाई उम्मीद से थोड़ी कम हुई थी लेकिन रिलीज के अगले दो दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने रिलीज के दिन 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

पहले वीकेंड इतनी हुई कमाई

फिल्म ने रविवार को करीब 16 करोड़ (शुरुआती रुझान) की कमाई की है जिसके बाद इसकी कुल कमाई बढ़कर 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कमाई 40 करोड़ रुपये रही है। मालूम हो कि रिलीज के दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 12.30 करोड़ रुपये कमाए थे। 

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म

मालूम हो कि अक्षय की फिल्म को कुछ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सबसे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैक्स फ्री किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया। 

स्टार कास्ट और डायरेक्टर

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के रोल में हैं जबकि वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में उनकी पत्नी संयोगिता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में सोनू सूद चाद बरदई और संजय दत्त काका कान्हा के रोल में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा और मानव विज भी हैं। फिल्म चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी है। 

एडवांस बुकिंग से कमाई

बताते चलें कि सम्राट पृथ्वीराज को घरेलू सिनेमाघरों में हिन्दी में 3550 स्क्रीन्स और तमिल व तेलुगु के लिए 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 3.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। 

End of Article