सलमान खान ने दिशा पाटनी को नहीं किया किस, आने वाली फिल्मों में ऐसे शूट होगा किसिंग सीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2021, 07:24 PM IST

सलमान खान की फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने बताया कि फिल्म में उन्होंने किस तरह से दिशा पाटनी के साथ किसिंग सीन शूट किया था।

सलमान खान ने दिशा पाटनी को नहीं किया किस, आने वाली फिल्मों में ऐसे शूट होगा किसिंग सीन

मुंबई. सलमान खान की फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान दिशा पाटनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने बताया कि ये किस सीन किस तरह से शूट हुआ। 

राधे की रिलीज से पहले सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसमें उन्होंने बताया कि दिशा पाटनी के साथ किसिंग सीन करने के दौरान एक्ट्रेस के मुंह पर टेप लगा हुआ था। 

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्मों में किसिंग सीन के बारे में बताया। जूम टीवी से बातचीत में कहा,‘नहीं नहीं.. शायद आप मुझे अगली बार मेरे और हीरोइन के बीच एक मोटा पर्दा देखें लेकिन मैं स्क्रीन पर नो किसिंग पॉलिसी नहीं खत्म कर रहा हूं।' 

Radhe song Seeti Maar: Salman Khan uses Disha Patani as human dumbbell,  brings back his crazy dance moves | Hindustan Times

रिलीज किया था बिहाइंड द सीन वीडियो
सलमान खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में कैसे किसिंग सीन शूट किया था। सलमान के मुताबिक, 'मैंने प्यार किया” फिल्म में मैंने शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान पर किस किया था।‘ 

आपको बता दें कि ‘राधे’ का बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज किया गया था। वीडियो में सलमान कहते हैं कि ‘इस पिक्चर में एक किस जरूर है। दिशा के साथ नहीं है। टेप पर है किस। टेप पर।‘

Radhe Your Most Wanted Bhai trailer: Salman Khan's Eid offering is a mix of  Wanted and Dabangg

होगी सबसे छोटी फिल्म
राधे खबरों के मुताबिक यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे छोटी फिल्म होगी। जी हां फिल्म का रन-टाइम 1 घंटे 40 मिनट यानि 114 मिनट है, फिल्म 114 मिनट में खत्म हो जाएगी। हालांकि इसे लेकर फिल्म मेकर्स द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है।

राधे को सेंसर बोर्ड ने बिना कट्स के पास कर दिया है। हालांकि, सलमान खान ने खुद अपनी तरफ से फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स में कुल 21 कट्स लगाए हैं। फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे थे जहां एक लड़का ड्रग्स लेता दिखाया जा रहा है। फिल्म से ऐसे लगभग 6 सीन हटा दिए गए हैं।

End of Article