बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए इन फ्लॉप फिल्मों का डूबता जहाज, फैंस भी हो गए थे निराश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 09:45 PM IST

Bollywood Superstar Flop Films: बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती है। लेकिन कई फिल्मों की गारंटी होती है की सलमान की फिल्म है तो पक्का हिट है। लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत साबित हो चुका है क्योंकी बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स भी अपनी फ्लॉप फिल्मों को डूबने से नही बचा पाए। साथ ही फैंस भी अपने सुपरस्टार की फिल्में फ्लॉप और अच्छा प्रदर्शन ना मिलने पर निराश है।

बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए इन फ्लॉप फिल्मों का डूबता जहाज, फैंस भी हो गए थे निराश

Bollywood Superstar Flop Films: बॉलीवुड में शुरू से ही फिल्मों में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। ऐसे में फिल्मों में कड़ी मेहनत, पैसा सब दाव पर लगाया जाता है फिर भी बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स इन फिल्मों को फ्लॉप होने से नही बचा पाते। साथ ही फैंस को भी अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्म फ्लॉप होने पर निराश होना पड़ता है। बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों का हमेशा से बोल बाला रहा है। लेकिन बीते कई सालों में बड़ी बजट की फिल्मों के हिट होने का फॉर्मुला पूरी तरह असफल हो रहा है। सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम ही देख लीजिए जिसमें 300 करोड़ का बजट लगा था, रिलीज के बाद यह फिल्म लगा हुआ बजट भी नही निकल पाई। इससे एक बात तो स्पष्ट है निर्माता और निर्देशकों को समझ आ गया होगा कि बड़ा नाम और बड़ा बजट फिल्म को हिट कराने के लिए काफी नहीं होता। चलिए बात करते है ऐसी ही फिल्मों की जिसमे स्टार का बड़ा नाम और बड़ा बजट लगने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और बड़े स्टार्स अपनी फिल्म फ्लॉप होने से नही बचा पाए और फैंस को भी निराश होना पड़ा।

ट्यूबलाइट

बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की कई फिल्मों का बुरा हाल हुआ है। उनमें से एक ट्यूबलाइट है। सलमान खान बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के ब्रांड एंबेसडर बन चुके थे। जिस भी फिल्म के साथ सलमान का नाम जुड़ता था वह 100 करोड़ रुपए तो कमाती ही थी। लेकिन बड़े नाम और 135 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनी फिल्म ट्यूबलाइट ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 119 करोड़ रुपए बटोरे थे। फिल्म के फ्लॉप होने से फैंस उदास हो गए।

बॉम्बे वेलवेट

साल 2015 में आई फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पे फ्लॉप रही। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े स्टार्स भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नही बचा सके। यह फिल्म 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। फिल्म फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई थी।

रा.वन

शाहरुख की फिल्म रावण इस बात का उद्धरण है की बॉलीवुड में सबसे बड़े सितारे भी एक फिल्म को नहीं बचा सकते। फिल्म में शाहरुख के साथ करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन यह सब भी इस फिल्म को हिट करने के लिए काफी नहीं था। फैंस की बात करें तो फैंस का भी इस फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नही था।

जीरो

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फ्लॉप रही। बॉलीवुड के दोनो बड़े स्टार्स इस फिल्म को फ्लॉप होने से नही बचा पाए साथ ही इस फिल्म की रिलीज के बाद फैंस भी निराश हो गए। उन्होंने जैसी फिल्म सोची थी उन्हें वो संतुष्टि नहीं मिली।

End of Article