तेजस्वी प्रकाश-पलक तिवारी का दिखा बोल्ड लुक तो जान्हवी कपूर ने लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 09:49 AM IST

Grazia Millennial Awards 2022 red carpet: ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2022 की रेड कार्पेट पर कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान टीवी से लेकर कई बॉलीवुड अदाकाराओं का यहां सबसे फैशनेबल अवतार देखने को मिला....

तेजस्वी प्रकाश-पलक तिवारी का दिखा बोल्ड लुक तो जान्हवी कपूर ने लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा

Grazia Millennial Awards 2022: ग्रासिया मिलेनियल अवॉर्ड्स (Grazia Millennial Awards) में हाल ही में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा। इंडस्ट्री के टॉप फैशन, ब्यूटी और एक्टिंग आइकन 'ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2022' के रेड कार्पेट पर पहुंचे। यह इवेंट 31 मार्च, 2022 को मुंबई के जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित किया गया। टीवी से लेकर कई बॉलीवुड अदाकाराओं का यहां सबसे फैशनेबल अवतार देखने को मिला। आइए एक नजर डालते हैं सफोरा प्रेजेंट्स ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2022 की रेड कार्पेट की तस्वीरों पर...

ग्रासिया मिलेनियल अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर तेजस्वी प्रकाश और पलक तिवारी का बेहद स्टनिंग लुक दिखा। नागिन-6 की अदाकारा तेजस्वी इस दौरान ब्लू कलर से कोआर्डो सूट में दिखाई दीं। वहीं पलक तिवारी ने वाइट कलर का ऑफ शोल्डर स्लिट गाउन चुना था। इसमें पलक बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं।

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने भी अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। इस दौरान वो ब्लू कलर की शिमरी आउटफिट में दिखीं। वो कि उनपर खूब जच रहा था। वहीं रणवीर सिंह भी इस दौरान ब्लू कलर के मैचिंग सूट और यलो कलर के सनग्लासेस में दिखे। साथ जान्हवी कपूर भी इस दौरान अपना कमाल का फैशनसेंस फ्लॉन्ट करती दिखीं। उन्होंने अवॉर्ड नाइट में सिल्वर कलर का गाउन पहना था। 

आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन भी 31 मार्च, 2022 को मुंबई के जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित सेफोरा प्रेजेंट्स ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर स्टाइल में पहुंचे। इस दौरान दोनों अभिनेता टक्सीडो सूट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। साथ ही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू का भी रेड कार्पेट पर गॉर्जियस लुक देखने को मिला।

आदर्श गौरव भागवतुला को भी ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर देखा गया। एक्टर को फिल्म 'मॉम' में मोहित चड्डा के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। तापसी पन्नू, सोफी चौधरी, अहाना कुमरा, सोनाली सहगल, शांतनु माहेश्वरी, धीरज धूपर सहित कई स्टार्स ने रेड कार्पेट पर शिरकत की। 

End of Article