रीना दत्ता से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे Aamir Khan, Salman Khan ने इस तरह से की मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2021, 05:30 PM IST

Aamir Khan And Kiran Rao divorce: आमिर खान अपनी दूसरी वाइफ किरण राव से अलग हो गए हैं। आमिर इससे पहले रीना दत्ता को तलाक दे चुके हैं। आमिर ने बताया उस दौर मे सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

रीना दत्ता से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे Aamir Khan, Salman Khan ने इस तरह से की मदद

मुंबई. आमिर खान और उनकी दूसरी वाइफ किरण राव की जोड़ी टूट गई है। आमिर खान का इससे पहले साल 2005 में पहली वाइफ रीना दत्ता को तलाक दिया था। इसके बाद वह डिप्रेस हो गए थे। आमिर खान ने बताया था कि इस दौर से उबरने में सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

कॉफी विद करण में आमिर खान ने कहा था, 'फिल्म अंदाज अपना-अपना की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था। मुझे वह घमंडी लगते और उन्हें मैं दूसरों का ध्यान ना रखने वाला मानता थी। इस कारण उनसे दूरी रखा करता था। जब मेरा रीना दत्ता से तलाक हुआ तो मैं जिंदगी के सबसे खराब दौर से गुजर रहा था। उस दौरान सलमान खान मेरी मदद के लिए आगे आए।'

Did you know that Salman Khan was not in talking terms with Aamir Khan  during 'Andaz Apna Apna'? | Hindi Movie News - Times of India

सलमान खान ने किया फोन
आमिर खान आगे कहते हैं, 'सलमान खान ने मुझे फोन कर कहा कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। इसके बाद हम एक बार फिर मिले। हमने साथ ड्रिंक पी और एक बार फिर दोस्त बन गए थे। यही से हम दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।' आपको बता दें कि आमिर खान ने तलाक के बाद बतौर एलिमनी अपनी पहली वाइफ रीना दत्ता को 50 करोड़ रुपए दी थी। ये बॉलीवुड का सबसे मंहगा तलाक था। 

Love you personally and professionally, says Aamir Khan to Salman Khan |  Bollywood - Hindustan Times

लगान के सेट पर हुई पहली मुलाकात 
किरण राव और आमिर खान की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी। आमिर खान इस फिल्म के लीड हीरो और प्रोड्यूसर हैं। वहीं, किरण राव फिल्म में आशुतोष गोवारिकर को असिस्ट कर रही थीं। 

किरण राव ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आमिर और उन्होंने 2004 में डेटिंग शुरू की थी। आमिर जब तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तब किरण ने उन्हें इमोशनली सपोर्ट किया था। शादी से पहले दोनों सालभर तक लिव इन में रहे थे।
 

End of Article