SSR Case: क्या कुछ छिपा रही हैं रिया चक्रवर्ती? नहीं दे पाईं ED के इन 3 सवालों के जवाब!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 05:00 PM IST

ED Rhea Chakraborty Interrogation: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ जारी है और इस बीच सुशांत के मामले में ऐसे कुछ सवाल थे जिनके जवाब एक्ट्रेस नहीं दे सकीं।

SSR Case: क्या कुछ छिपा रही हैं रिया चक्रवर्ती? नहीं दे पाईं ED के इन 3 सवालों के जवाब!
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। दिवंगत अभिनेता के पिता की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की और साथ ही उनके भाई से भी पूछताछ की गई। बीते दिन शुक्रवार को अधिकारियों ने रिया से 8 घंटे तक पूछताछ की जिसमें रिया ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

इस बीच तमाम दावों के बावजूद कुछ ऐसे सवाल थे जिनके जवाब रिया चक्रवर्ती नहीं दे सकीं। ऐसी भी खबर सामने आई थी कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस अधिकारियों का सहयोग करने से बच रही हैं और सवालों के जवाब देने से कतरा रही हैं। अब टाइम्स नाउ को रिया से ईडी की पूछताछ से संबंधित कुछ जानकारी मिली है, जिसके अनुसार कुछ सवाल ऐसे थे जिनके जवाब रिया चक्रवर्ती नहीं दे सकीं।

एक नजर उन तीन सवालों पर जिनके रिया चक्रवर्ती के पास नहीं थे जवाब।

गौरतलब है कि बयान दर्ज करने के लिए ईडी की ओर से बुलाई गई रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें फिर से जांच एजेंसी की ओर से बुलाया जा सकता है।

शुक्रवार को एक्ट्रेस के भाई से भी पूछताछ की गई और इस दौरान एक बार वह कुछ दस्तावेज लेने के लिए घर भी गए और कुछ देर बाद ईडी के ऑफिस वापस लौटे थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही हैं और बता दें कि सीबीआई भी सुशांत सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज कर रिया चक्रवर्ती के संबंध में जांच कर रही है।

End of Article