साउथ फिल्म प्रमोट करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'अब अचानक साउथ में दोस्त तलाश रहे हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 11:15 AM IST

Ranveer Singh Trolled: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'विक्रम' को प्रमोट किया। इसके बाद र जिसके बाद वो ट्रोल हो रहे हैं। जानें क्या है वजह।

साउथ फिल्म प्रमोट करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'अब अचानक साउथ में दोस्त तलाश रहे हैं'

साउथ इंडस्ट्री की फिल्में इन दिनों छाई हुई हैं। बीते दिनों में कई साउथ की फिल्में रिलीज हुईं और शानदार कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इस लिस्ट में पुष्पा, आरआरआर और केजीएफ-2 शामिल है। इन फिल्मों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। इतना ही नहीं इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने उतरी कई बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। अब साउथ फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। 

रणवीर का ट्वीट

दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में कमल हासन की साउथ फिल्म 'विक्रम' के हिंदी ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की। इस ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मेरे प्रतिभाशाली दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा के दिग्गज कमल हासन को चीयर्स! यह ट्रेलर फायर है।' रणवीर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। 

यूजर्स ने किया ये कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रणवीर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'आपके पास दूसरी इंडस्ट्री की फिल्में प्रमोट करने का समय हैं लेकिन अपनी इंडस्ट्री की फिल्म 'धाकड़' को प्रमोट करने का समय नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उधर इनकी लंका बॉलीवुड जली पड़ी है टॉलीवुड को प्रमोट करने चले आए।' तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर ये भी लिखा, 'अब अचानक से बॉलीवड साउथ में दोस्त तलाश रहा है।'

जयेशभाई जोरदार रही फ्लॉप

मालूम हो कि साउथ एक्टर यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 पिछले महीने 14 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई है और अब तक दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब तक इसकी शानदार कमाई हो रही है। इसके रिलीज होने के बाद से कई बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो गई जिनमें रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी शामिल है। मालूम हो कि इसके अलावा शाहिद कपूर की जर्सी, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, अजय देवगन व अमिताभ बच्चन के रनवे 34 भी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 

End of Article