दीपिका पादुकोण ने हटवाया रणबीर कपूर के नाम का टैटू? कान्स 2022 के रेड कार्पेट पर नहीं आया नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 07:04 PM IST

Deepika Padukone Removed RK Tattoo: दीपिका पादुकोण की कान्स-2022 की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इवेंट के रेड कारपेट पर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में दीपिका की खूबसूरती के चर्चे उतने नहीं हो रहे जितने उनके टैटू के हो रहे हैं...

Deepika Padukone Removed Tattoo: दीपिका पादुकोण का आरके(रणबीर कपूर) टैटू कई सालों से चर्चा का विषय बना हुआ है! रणबीर कपूर को डेट करते वक्त दीपिका ने उनके नाम का टैटू बनवाया था। रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ने इस टैटू को बनवाए रखा! अब कान्स 2022 की नई तस्वीरों में उनका आरके टैटू फीका नजर आया। फैन्स सरप्राइज्ड हैं कि क्या यह मेकअप है या दीपिका ने इसे लेजर कराया है। दीपिका पादुकोण की कान्स-2022 की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इवेंट के रेड कारपेट पर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में दीपिका की खूबसूरती के चर्चे उतने नहीं हो रहे जितने उनके टैटू के हो रहे हैं। क्योंकि दीपिका का टैटू अपनी जगह से मिसिंग दिख रहा है। सवाल उठा है कि क्या दीपिका ने गर्दन पर बना आइकॉनिक टैटू- 'RK Tattoo' लेजर के जरिए हटवा लिया है या फिर उसे फिर से मेकअप के पीछे छिपाया गया है?

End of Article