Cannes 2022: रेड कार्पेट पर चला इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जादू, दीपिका पादुकोण- ऐश्वर्या राय समेत देखें इन 5 एक्ट्रेसेस के लुक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 07:34 AM IST

75th Cannes Film Festival:75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है जिसमें कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शामिल हुईं। देखें इस इवेंट में कैसा रहा किस एक्ट्रेस का लुक।

Cannes 2022: रेड कार्पेट पर चला इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जादू, दीपिका पादुकोण- ऐश्वर्या राय समेत देखें इन 5 एक्ट्रेसेस के लुक्स

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और इंडियन ब्यूटीज रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेर रही हैं। यह साल इस इवेंट को लेकर काफी खास है क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण यहां जूरी मेंबर बनकर शामिल हुई हैं। ओपनिंग सेरेमनी में और इवेंट के पहले दिन दीपिका का रेट्रो लुक देखने को मिला जो काफी इंप्रेसिव था। 

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी यहां पहुंच गई हैं और उनका जादू भी रेड कार्पेट पर देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला और पूजा हेगडे ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। देखें किस एक्ट्रेस ने क्या पहना और किसके लुक ने इंप्रेस किया।

तमन्ना भाटिया

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया यहां लॉन्ग ट्रोल वाला बॉडी हगिंग मोनोक्रोम गाउन पहना। इस हॉल्टर नेक ब्लैक एंड व्हाइट गाउन के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा। 

इसके अलावा कान्स के दूसरे दिन तमन्ना रेड कार्पेट पर ब्लैक शिमरी ड्रेस पहनकर उतरीं। इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ लुक कंप्लीट करते उन्होंने ब्लैक केप पहना, जिसने उनके इस लुक को और खूबसूरत बना दिया। इस लुक साथ एक्ट्रेस ने स्लीक बन बनाया।

उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड डीवा उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और इस दौरान लॉन्ग ट्रेल वाला व्हाइट वन शोल्डर रफल्ड गाउन पहने नजर आईं। 

पूजा हेगडे

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। एक्ट्रेस ने आइवरी स्ट्रैपलेस फेदर गाउन पहना। इस फेदर डिटेलिंग गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मिडल पार्टिंग कर पोनीटेल बनाई। 

ऐश्वर्या राय

बीते कई वर्षों से कान्स में अपना जादू चलाने वाली ऐश्वर्या एक बार फिर यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने ब्लैक ऑफ शोल्डर रफल फ्लावर गाउन पहना, जिसमें 3D फ्लावर मोटिफ्स की एक रंगीन सिम्फनी थी। इस प्लीटेड गाउन के साथ ऐश ने बालों को खुला छोड़ा।

दीपिका पादुकोण

जूरी मेंबर दीपिका पादुकोण के स्टाइल ने एक बार फिर फैंस का दिल जीता। कान्स के दूसरे दिन दीपिका ब्लैक प्लीटेड फुल स्लीव शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने दिखीं। इस लुक के साथ दीपिका ने सांप के डिजाइन वाला नेकलेस पहना जिसने अपनी तरफ ध्यान खींचा। इस लुक के साथ दीपिका ने मिडल पार्टिंग कर मेसी बन बनाया। 

End of Article