शहर

CM मोहन यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, 2027 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता, विकास और निवेश योजनाओं पर हुई चर्चा

CM Mohan Yadav Meets PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, निवेश, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा की।

Image

PM मोदी के सामने CM मोहन यादव ने रखा मध्य प्रदेश के विकास का रोडमैप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CM Mohan Yadav Meets PM Narendra Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के विकास, जनकल्याण और प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और राज्य में चल रहे विकास कार्यों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।

'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के बारे में दी जानकारी

इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

'सेवा संकल्प अभियान' के कार्यक्रमों का ब्यौरा किया साझा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्रदेशभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का भी ब्यौरा प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।

जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article