रणवीर सिंह से ढाई घंटे तक हुई पूछताछ, न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दर्ज कराया बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 01:39 PM IST

Ranveer Singh records statement in nude photoshoot case: रणवीर के खिलाफ एक एनजीओ ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा था इस फोटोशूट को देखकर महिलाओं को शर्म आने लगी है। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हाटने की मांग की थी...

रणवीर सिंह से ढाई घंटे तक हुई पूछताछ, न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दर्ज कराया बयान

Ranveer Singh statement in nude photoshoot case: रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर पिछले कई दिनों चर्चा में हैं। इस फोटोशूट की वजह से एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया  और उनके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। रणवीर के बोल्ड फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई थी। अब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वो पुलिस थाने से निकल गए।  

रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नोटिस में लिखा था कि बॉलीवुड अभिनेता को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी थी। नोटिस में इस बात का भी जिक्र था कि अभिनेता के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।

क्यों फोटोशूट पर हुआ विवाद
रणवीर के खिलाफ एक एनजीओ ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा था इस फोटोशूट को देखकर महिलाओं को शर्म आने लगी है। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हाटने की मांग की थी। एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने इन फोटोज पर अलग- अलग प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि रणवीर को बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला था।

आपको बताते चलें, रणवीर सिंह आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। कुछ वक्त पहले ही एक्टर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा रणवीर को रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में देखा जाएगा।

End of Article