सोहेल खान से अलग होने पर एक्स- वाइफ सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 09:09 AM IST

Seema Sajdeh On Her Divorce: सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के तलाक की खबरें इसी साल आई थीं। अब सीमा ने पति से अलग होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वो इसे कैसे देखती हैं।

सोहेल खान से अलग होने पर एक्स- वाइफ सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'

बॉलीवुड से अक्सर लव अफेयर की खबरों की तरह ही ब्रेकअप और शादी टूटने तक की खबरें आती हैं। इस साल ऐसी ही खबर आई थी एक्टर सोहेल खान को लेकर। सोहेल और सीमा सजदेह ने अलग होने का फैसला कर लिया और इन खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। दोनों ने शादी के 24 साल बाद अलग होने कै फैसला लिया। 

तलाक पर क्या बोलीं सीमा

सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें इस साल मई महीने में आई थीं। अब करीब तीन महीने बाद सीमा ने सोहेल से अलग होने को लेकर बात की है। सीमा ने बताया कि उन्होंने कैसे यह फैसला लिया। सीमा ने कहा, 'बात यह है कि अगर मैं दुखी रहती तो यह काले बड़े गड्ढे जैसा है जिसमें आप आसानी से डूब सकते हो। तो मैंने दूसरी तरफ को चुन्ने का फैसला किया। बस यही है जिससे मैं आगे बढ़ती हूं। मुझे अपने बच्चों, परिवार के सदस्यों, मेरे भाई और बहन के लिए ऐसा करना पड़ा। अपनी बहन को या अपनी बेटी को रोते हुए देखना अच्छा नहीं लगता... ऐसा होते हुए देखकर आप हमेशा उस इंसान के बारे लिए तनाव में रहते हैं।' 

'ऐसे मुकाम पर हूं जहां मुझे फर्क नहीं पड़ता'

सीमा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'तो यह उनके (फैमिली) लिए है कि मैं जिंदगी को पूरी तरह अलग पॉजिटिव एंगल से देख रही हूं। मेरे पास जो नेगेटिविटी हो सकती थी, मैंने उसे जाने दिया। मुझे लगता है कि मैं ऐसी जगह पहुंच गई हूं, जहां मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक ये लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं। ये मेरा परिवार, पेरेंट्स, बच्चे और भाई बहन हैं।'

सोहेल संग रिश्ते पर पहले कही थी ये बात

सीमा वेबसीरीज 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकी हैं। इस शो के पहले सीजन से पहले सीमा ने सोहेल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की थी और कहा था, 'मैं उनसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। बस इतनी बात है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में बढ़ते हैं। मैं इसके लिए कोई माफी नहीं मांगती क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं।' 

1998 में की थी शादी

मालूम हो कि सोहेल और सीमा की मुलाकात सोहेल और सीमा पहली बार 1998 में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर मिले थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों का ये रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। बाद में, दोनों ने भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बेटे हैं निर्वान और योहान खान। बताते चलें कि तलाक के लिए अर्जी से पहले से ही कुछ समय से सोहेल और सीमा अलग- अलग अपार्टमेंट में रह रहे थे।

End of Article