पिता के निधन के बाद आलिया भट्ट के साथ नहीं हैं रणबीर कपूर, इस कारण मां नीतू कपूर से भी रह रहे अलग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2020, 05:21 PM IST

ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। रणबीर के लिए कहा जा रहा था कि वह अपनी मम्मी के साथ नहीं रह रहे हैं। कपूर परिवार के करीबी ने बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

पिता के निधन के बाद आलिया भट्ट के साथ नहीं हैं रणबीर कपूर, इस कारण मां नीतू कपूर से भी रह रहे अलग

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर अपनी मम्मी नीतू के साथ हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि रणबीर अलग रह रहे हैं। अब कपूर परिवार के करीबी ने बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कपूर फैमिली के एक करीबी दोस्त ने कहा- 'क्या गुस्से से भरे बैठे इन लोगों को पता कि नीतू जी बहुत मजबूत महिला हैं। उन्हें खुद को संभालने के लिए अपने बेटे की कंपनी नहीं चाहिए।'

कपूर फैमिली के करीबी ने कहा-' रणबीर अपनी मम्मी के साथ रहना चाहते थे। हालांकि, नीतू कपूर अकेले रहना चाहती थीं। वहीं, ये भी गलत है कि रणबीर आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। उनके पास अपनी जगह है।' 

रणबीर रहना चाहते हैं अकेला
कपूर फैमिली के करीबी दोस्त ने बताया-'पिता के निधन के बाद रणबीर कपूर काफी आत्म विश्लेषण कर रहे हैं। वह अपने खास दोस्तों से भी बात नहीं कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें फिलहाल अकेला छोड़ दिया जाए।' 

आपको बता दें कि ऋषि कपूर की तेरहवी में कपूर परिवार के कई सदस्य और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट बांद्रा स्थित नीतू कपूर के घर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। वहीं श्वेता नंदा पूजा में बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ आईं। इस दौरान करिश्मा कपूर, अरमान जैन, आदर जैन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

30 अप्रैल को हुआ था निधन
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था। इसी शाम उनका अंतिम संस्कार भी किया गया था। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन सहित अन्य चुनिंदा सेलेब्स से हिस्सा लिया था। 

ऋषि की बेटी रिद्धिमा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी। हालांकि अगले ही दिन वो अपने परिवार के पास मुंबई पहुंच गई थीं। ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के दौरान रिद्धिमा, रणबीर और नीतू कपूर को पूजा करती हुई दिखी थीं। ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन मुंबई के बाणगंगा टैंक में हुआ था। 
 

End of Article