रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी में ऐसी होगी मेहमानों की सुरक्षा, सामने आया बिल्डिंग का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 12:27 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शाी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया और रणबीर की शादी में सुरक्षा में खास इंतजाम किए जाएंगे। जानिए लेटेस्ट अपडेट्स...

रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी में ऐसी होगी मेहमानों की सुरक्षा, सामने आया बिल्डिंग का वीडियो

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 अप्रैल को ये कपल सात फेरे लेने वाले हैं। शादी में मेहमानों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए भी होस्ट ने कमर कस ली है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की टीम ने वेन्यू की रेकी करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा आलिया भट्ट ने शादी से पहले बैचलेरेट पार्टी रखी है।

सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में  आलिया भट्ट के मैनेजर और सिक्युरिटी हेड रणबीर कपूर की बिल्डिंग वास्तु की रेकी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया की शादियों की रस्में इसी जगह पर निभाई जाएंगी। शादी में मेहमानों की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए टीम पूरी तैयारी कर रही है। वीडियो में आलिया भट्ट की पब्लिसिस्ट निलूफर कुरैशी, सिक्युरिटी के हेड युसुफ भाई और उनकी मैनेजर गरिश्मा नजर आ रहे हैं।

दोस्तों के लिए बैचलेरेट पार्टी 
आलिया भट्ट की शादी से पहले उनके दोस्त बैचलैरेट पार्टी (Alia Bhatt Bachelorette Party) रखने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के बेस्टफ्रेंड अकांक्षा और अनुष्का इस पार्टी का आयोजन करेंगे। ये पार्टी अनुष्का के घर पर होगी। गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट के बचपन के दोस्त भी शामिल होंगे। आलिया के अलावा रणबीर कपूर ने भी बैचलर पार्टी का आयोजन किया था। इस बैचलर पार्टी में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। 

Alia Bhatt Celebrates Her Friend's Bachelorette Party – Daily The Azb

बेटे की शादी के लिए तैयार नीतू कपूर
रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बात करें तो वो बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शादी के लिए अपने आउटफिट भी तैयार करवा लिए हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक नीतू कपूर मनीष मलहोत्रा द्वारा तैयार किए गए आउटफिट में नजर आएंगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नीतू ने मनीष मलहोत्रा के स्टोर से अपने आउटफिट पिक कर लिए हैं। शादी से पहले, टीम के कुछ सदस्य नीतू के साथ आउटफिट के पैकेट्स को स्टोर से बांद्र स्थित रणबीर के घर ले जाते हुए नजर आए।
 

End of Article