एक चेक की वजह से Raj Kapoor और Pran के रिश्ते में आ गई थी दरार, फूट पड़ने के चलते फिर एक साथ नहीं किया कभी काम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 08:12 AM IST

Raj Kapoor And Pran Friendship: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब शो मैन नाम से मशहूर राज कपूर और प्राण कि दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। लेकिन सिर्फ एक चेक की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। 

एक चेक की वजह से Raj Kapoor और Pran के रिश्ते में आ गई थी दरार, फूट पड़ने के चलते फिर एक साथ नहीं किया कभी काम 

Why Raj Kapoor And Pran Broke Their Friendship: बॉलीवुड जगत में कई सितारे ऐसे आए और गए जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। उन्हीं में से एक थे शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) और प्राण (Pran)। बॉलीवुड जगत में एक समय ऐसा था जब राज कपूर और प्राण की दोस्ती काफी मशहूर थी। आए दिन इन दोनों की दोस्ती के किस्से सुर्खियों में बने रहते थे। ना ही सिर्फ दोस्ती बल्कि उनकी अदाकारी भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती थी। यह दोनों सितारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। मजेदार बात तो यह है कि प्राण अपनी फिल्मों के हीरो से ज्यादा फीस लिया करते थे। लेकिन राज कपूर के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी इसलिए उन्होंने फिल्म 'बॉबी' में सिर्फ 1 रुपए लिया था। लेकिन सबको बड़ा झटका तो तब लगा था जब सिर्फ एक चेक की वजह से दोनों की दोस्ती टूट गई थी। 

राज कपूर की फिल्म के लिए प्राण ने लिए थे सिर्फ एक रुपए

किस्सा यह उस समय का है, जब राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई थी। जिस वजह से राज कपूर को काफी नुकसान सहना पड़ा था। इस फिल्म के बाद राज कपूर ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के साथ 'बॉबी' फिल्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपनी पत्नी की ज्वेलरी और प्रॉपर्टी गिरवी रख दी थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के पिता का रोल खाली था जिसके लिए राज कपूर ने प्राण को अप्रोच किया था। प्राण से बात करते हुए राज कपूर ने यह कहा था कि वह उनकी फीस देने में असमर्थ हैं लेकिन वह जितना कहेंगे उतना फीस दे दे देंगे। ‌तब प्राण ने अपनी दोस्ती की खातिर राज कपूर से सिर्फ 1 रुपए लिया और कहा की फिल्म हिट होने के बाद उनकी फीस दे देना‌, नहीं तो रहने देना।

राज कपूर की मेहनत रंग लाई और उनकी फिल्म बॉबी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म की वजह से राज कपूर की काफी मदद हो गई थी। लेकिन जब प्राण को फीस देने की बारी आई तब राज कपूर ने उन्हें सिर्फ एक लाख रुपए का चेक दिया था। जब प्राण को यह चेक मिला तब वह काफी नाराज हुए क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि मुश्किल वक्त में उन्होंने राज कपूर का साथ दिया लेकिन अब जब हालात ठीक हो गए हैं तब राज कपूर को उन्हें पूरी फीस दे देनी चाहिए थी। जिस वजह से प्राण काफी नाराज हुए और उन्होंने फिर कभी राज कपूर के साथ काम नहीं किया। 

End of Article