Mahira Khan: शाहरुख खान की एक्ट्रेस माहिरा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2020, 03:53 PM IST

Raees actress Mahira Khan tests positive for Covid-19: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फ‍िल्‍म रईस में लीड रोल न‍िभाने वाली पाकिस्‍तानी अदाकारा माहिरा खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

Mahira Khan: शाहरुख खान की एक्ट्रेस माहिरा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

Raees actress Mahira Khan tests positive for Covid-19: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फ‍िल्‍म रईस में लीड रोल न‍िभाने वाली पाकिस्‍तानी अदाकारा माहिरा खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। माहिरा खान ने खुद अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर भी पोस्‍ट लिखा है। माहिरा के फैंस कमेंट कर उन्‍हें हिम्‍मत रखने की नसीहत दे रहे हैं और जल्‍द ठीक होने की दुआ दे रहे हैं। 

माहिरा खान ने पोस्‍ट में लिखा- 'मेरी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेशन में आ गई हूं और बीते द‍िनों मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह करती हूं कि वे अपना टेस्‍ट करा लें। मैं जल्‍द ठीक हो जाऊंगी। आप सभी से निवेदन है मास्‍क पहनें और भलाई इसी में है कि सावधानी बरतें। प्‍यार, माहिरा।' इस पोस्‍ट के लिए माहिरा ने लिखा- आपकी दुआओं का स्‍वागत है साथ ही कौन सी फ‍िल्‍में देखूं ये भी बताएं। 

माहिरा खान साल 2017 में आई फ‍िल्‍म रईस में नजर आई थीं। इस फ‍िल्‍म से उन्‍होंने बॉलीवुड डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने वीडियो जॉकी के तौर पर एमटीवी पाकिस्‍तान से डेब्‍यू किया था। 2011 में आई फ‍िल्‍म बोल से उन्‍होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। टीवी शो हमसफर में वह फवाद खान के अपोजिट नजर आई थीं। 

35 साल की माहिरा खान कई अन्‍य बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में नजर आने वाली थीं लेकिन भारत में पाकिस्‍तानी कलाकारों का बहिष्‍कार हुआ और माहिरा खान के हाथ से फ‍िल्‍में निकल गईं। 

End of Article