'हमारी सोच भी पहले से लिखी होती है' प्रभास के दमदार डायलॉग से भरा राधे श्याम का नया ट्रेलर रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 05:03 PM IST

Prabhas Pooja Hegde Radhe Shyam Movie: प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम 11 मार्च को रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ है। यहां देखें प्रभास की फिल्म का ट्रेलर...

'हमारी सोच भी पहले से लिखी होती है' प्रभास के दमदार डायलॉग से भरा राधे श्याम का नया ट्रेलर रिलीज

Radhe Shyam Trailer: बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म राधे श्याम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 13 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने नया ट्रेलर जारी किया है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभास एक ज्योतिष के रोल में नजर आ रहे हैं, जो लोगों का हाथ पढ़कर उनका भविष्य बताते हैं। 
 
1 मिनट आठ सेकंड के ट्रेलर में प्रभास (Prabhas) कह रहे हैं, 'हमें लगता है कि हम सोच रहे हैं पर हमारी सोच भी पहले से ही लिखी होती है।' प्रभास एक शख्स का हाथ देखकर उनकी जिंदगी, मौत का वक्त और उनकी सोच तक बता देते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) से होती है। इसके बाद प्रभास की दुनिया बदल जाती है। पूजा का किरदार राधा श्याम यानी प्रभास को प्यार करना सीखाती हैं। फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी फैंस सुन सकते हैं।   

Prabhas Starrer Radhe Shyam Release Date Gets Freeze In January 2022 | Radhe  Shyam Release Date: इस तारीख को धमाका लेकर आ रहे हैं प्रभास, ये है राधे  श्याम की रिलीज डेट

70 के दशक पर आधारित है कहानी
 राधे श्‍याम पीरियड ड्रामा है, जो 1970 के दशक को देखते हुए बनी है। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग यूरोप में हुई है। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।  प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री नजर आएंगी। इसके अलावा मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री भी इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रभास के अंकल कृष्णम राजू भी कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं।

Prabhas' 'Radhe Shyam' pre-release event to be held on Dec 23

लगातार टल रही थी रिलीज 
राधे श्याम की रिलीज लगातार टल रही थी।  प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम आज 30 जुलाई 2021 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण, फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा था। 

राधे श्‍याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण इसे टाला दिया गया था। आखिरकार फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है।  

End of Article