Upcoming Movie Release Radhe Shyam: कोरोना के चलते फिल्मों की रिलीज का पूरा गणित खराब हो गया है। जो फिल्में जनवरी और फरवरी में रिलीज होनी थी उन्हें हटाना पड़ा है। बड़े बजट की इन फिल्मों को मेकर्स ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अब मेकर्स के पास होली को भुनाने का मौका है। होली के मौके पर 18 मार्च को सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हो रही है। बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम के मेकर्स भी होली पर फिल्म को लाना चाहते थे।
हालांकि अक्षय कुमार और प्रभास के क्लैश को टालने के लिए राधे श्याम के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज 11 मार्च रखने का फैसला किया है। 11 मार्च 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रभास की राधे श्याम रिलीज होने वाली है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म राधे श्याम भी कोरोना की वजह से टल गई थी। बिग बजट फिल्म राधे श्याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन इसे कोरोना के चलते टाला गया।

इससे पहले प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम आज 30 जुलाई 2021 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण, फिल्म की रिलीज़ को स्थगित करना पड़ा। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली गई है।
ऐसी है राधे श्याम
फिल्म राधे श्याम पीरियड ड्रामा लव स्टोरी है जो 1970 के दशक को देखते हुए बनी है। इसकी शूटिंग यूरोप में हुई है। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री के साथ सथ्यन और प्रियदर्शी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है।

