Priyanka Chopra Daughter Name: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम है बेहद खास, संस्कृत में ये है नाम का मतलब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 11:48 AM IST

Priyanka Chopra Daughter Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब यह जानकारी सामने आ गई है कि उन्होंने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।

Priyanka Chopra Daughter Name: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम है बेहद खास, संस्कृत में ये है नाम का मतलब

Priyanka Chopra Daughter Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल जनवरी में फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। कुछ समय बाद यह जानकारी सामने आई कि वो बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका और निक के पेरेंट्स बनने के बाद से उनके फैंस बेहद खुश हैं और तभी से बच्ची का नाम जानना चाहते हैं। 

क्या है प्रियंका की बेटी का नाम

पेरेंट्स बनने की जानकारी देने के तीन महीने बाद फैंस का इंतजार खत्म हुआ और प्रियंका की बेटी का क्या नाम है उसकी जानकारी सामने आई है। TMZ के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मालती का जन्म 5 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। मालूम हो कि 22 जनवरी 2022 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि वो पेरेंट्स बन गए हैं।

क्या है नाम का मतलब 

माना जा रहा है कि प्रियंका और निक ने अपनी-अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए बेटी के लिए यह नाम चुना। इसमें एक हिंदू नाम 'मालती' और एक अंग्रेजी नाम 'मैरी' को चुना। 'मालती' नाम एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है सुगंधित फूल (खुशबूदार फूल) और चांदनी यानी मूनलाइट। जबकि 'मैरी' एक फ्रांसीसी शब्द है जिसका अर्थ है 'समुद्र का सितारा'। 

प्रियंका ने पहली बार की बेटी के बारे में बात

प्रियंका ने हाल ही में मां बनने के बाद पहली बार बात की थी। उन्होंने यूट्यूब सेंसेशन लिली सिंह के साथ बातचीत में बताया था, 'अभी एक नए माता-पिता के रूप में, मैं सोचती रहती हूं कि मैं कभी भी अपनी इच्छाओं, डर, अपनी परवरिश को अपने बच्चे पर नहीं थोपूंगी। मैंने हमेशा माना है कि बच्चे आपके माध्यम से आते हैं, आपसे नहीं। ऐसा कोई विश्वास नहीं है। यह मेरा बच्चा है और मैं सब कुछ इसके लिए करूंगी। वे आपके माध्यम से अपना जीवन खोजने और बनाने के लिए आते हैं। यह भी स्वीकार करती हूं कि मेरे माता-पिता एक तरह से बहुत नॉन जजमेंटल थे।'

साल 2018 में की थी शादी

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

End of Article