Madhu Chopra Has Not Met Her Granddaughter Yet: विश्व पटल पर अपना परचम लहराने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इस वर्ष जनवरी के महीने में जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने यह जानकारी दी थी कि उनके घर सरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल ने जन्म लिया है, तब हर कोई हैरान था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस सरप्राइज से लोगों को बहुत खुशी हुई थी। लोग प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखना चाहते हैं लेकिन अब तक अदाकारा में अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा नहीं की है। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। मधु चोपड़ा ने यह बताया कि उन्होंने अब तक अपनी नातिन से मुलाकात नहीं की है।
ईटाइम्स लाइफस्टाइल के एक लाइव सेशन के दौरान मधु चोपड़ा ने यह खुलासा किया कि उन्होंने अब तक प्रियंका चोपड़ा की बेबी गर्ल से मुलाकात नहीं की है। जब उनसे पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा किस तरह मातृत्व निभा रही हैं, तब मधु चोपड़ा ने यह साझा किया कि प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्हीं शहजादी के साथ बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे यह बताया कि उन्होंने अब तक अपनी नातिन से मुलाकात नहीं की है। वह फिलहाल भारत में हैं और उनकी नातिन लॉस एंजिल्स में है। आगे बताते हुए मधु चोपड़ा ने यह कहा कि हो सकता है वह इस साल अपनी नातिन से मिलने जाएं। इसके बाद जब मधु चोपड़ा से यह पूछा गया कि क्या निक और प्रियंका अपनी बेबी गर्ल के साथ भारत आएंगे, तब इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह यह उम्मीद कर रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने देश आएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रियंका चोपड़ा का देश है और वह यहां आ सकती हैं।
इसके साथ जब मधु चोपड़ा से यह पूछा गया कि नानी बनकर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। तब उन्होंने बताया कि वह इस दिन का इंतजार लंबे समय से कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं और शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती हैं। वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं और अब जब यह हो गया है तो वह अपनी खुशी छुपा नहीं पा रही हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि नातिन के आने की खुशी में वह प्रियंका चोपड़ा और अपने बेटे को भी भूल गई हैं।

