Priyanka Chopra ने अमेरिका में ऐसे मनाया करवा चौथ, हाथों में मेहंदी लगाए- लाल साड़ी में आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2019, 11:35 AM IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में करवा चौथ का त्योहार मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने शेयर की हैं। देखें उन सेलेब्स की तस्वीरें जिन्होंने शादी के बाद पहली बार यह त्योहार मनाया।

Priyanka Chopra ने अमेरिका में ऐसे मनाया करवा चौथ, हाथों में मेहंदी लगाए- लाल साड़ी में आईं नजर

देशभर में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया और महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। इसमें आम महिलाओं से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी हाल ही में शादी हुई थी और इसके बाद उनकी यह पहली करवा चौथ थी।

पहली बार करवा चौथ मनाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण सहित कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की जिसमें वो मेहंदी लगाए और चूड़ा पहने दिख रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका इस मौके पर लॉस एंजेलिस में थीं और यहीं उन्होंने मेहंदी लगवाई और रेड साड़ी पहनी। उन्होंने अपनी पहली करवा चौथ की फोटो शेयर की है जिसमें वो रेड साड़ी पहने हुए हैं और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इस फोटो में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

निक ने भी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो प्रियंका के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी भारतीय है। वो हिंदू है और हर चीज में बेहतरीन हैं। उन्होंने अपने रिवाज और धर्म के बारे में मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम दोनों साथ में मस्ती करते हैं। सभी को करवा चौथ की बधाई।'

वहीं बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने भी इसी साल बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी रचाई थी और शादी के बाद उनकी भी यह पहली करवा चौथ थी। नीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वो पिंक कलर की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने मिड पार्टिंग के साथ बन बनाया। हालांकि इन तस्वीरों में निहार नजर नहीं आ रहे हैं।

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने इस साल जून में निखिल जैन से शादी की थी। मुस्लिम परिवार से आने वाली नुसरत सभी पर्व मनाती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है लेकिन वो बिना परवाह किए सभी त्योहार मनाती हैं। नुसरत ने करवा चौथ का त्योहार भी मनाया और अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो निखिल के हाथ से खाना खाकर और पानी पीकर व्रत खोलती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी पिछले साल शादी की थी और यह उनकी पहली करवा चौथ थी लेकिन उनकी कोई तस्वीरें सामने नहीं आईं हैं। मालूम हो कि दीपिका- रणवीर ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। वहीं इस साल शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा की भी शादी के बाद यह पहली करवा चौथ थी लेकिन उन्होंने भी कोई तस्वीर अब तक शेयर नहीं की है।

End of Article