पूजा बेदी ने कंफर्म किया ऋतिक रोशन- सबा आजाद का रिश्ता? सुजैन-अर्सलान के रिलेशन पर भी कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 10:39 PM IST

Pooja Bedi on Hrithik Roshan and Saba Azad Relation: पूजा बेदी ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप पर हिंट दी है। इसके अलावा उन्होंने अर्सलान गोनी और सुजैन के रिश्ते पर भी बात कही।

पूजा बेदी ने  कंफर्म किया ऋतिक रोशन- सबा आजाद का रिश्ता? सुजैन-अर्सलान के रिलेशन पर भी कही ये बात

Pooja Bedi on Hrithik Roshan and Saba Azad Relationship:. ऋतिक रोशन, सबा आजाद, सुजैन खान और अर्सलान गोनी की फोटोज वायरल हो रही हैं। गोवा में हुए एक इवेंट के बाद पार्टी में साथ नजर आए थे। इस पार्टी में पूजा बेदी भी शामिल थीं। पूजा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है। फोटो की सच्चाई बताते हुए पूजा बेदी ने ऋतिक और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर अहम बात कही है। 

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पूजा बेदी ने बताया था कि पार्टी सुजैन ने दी थी। बकौल पूजा, 'पणजी में एक कैफे की लॉन्चिंग पार्टी में सभी शामिल हुए थे। सुजैन ने इसका इंटीरियर किया था।' वहीं ऋतिक और सबा के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि, 'मुझसे कुछ मत पूछें। मुझे खुशी होती है जब लोगों को उनका प्यार मिलता है। हर रिश्ता हमेशा चलें, ये जरूरी नहीं होता। मुझे इस बात की खुशी है कि ऋतिक और सुजैन के बीच सम्मान बरकरार है। दोनों को फिर से प्यार मिल गया है।'      

एयरपोर्ट में हुए थे स्पॉट
ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एयरपोर्ट पर गोवा से वापस लौटते हुए स्पॉट किया गया था।  ऋतिक रोशन जहां कैजुअल लुक, वाइट टीशर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए तो वहीं, सबा आजाद को ग्रे क्रॉप टॉप और जॉगर्स में देखा गया।  इसके कुछ देर बाद एयरपोर्ट पर सुजैन खान और अर्सलान गोनी के साथ वापस लौटी थीं। सुजैन की जो तस्वीरें सामने आईं उनमें वो ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट मफलर के साथ व्हाइट शूज पहने हुए दिख रही हैं। अर्सलान व्हाइट टीशर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक कैप के साथ व्हाइट शूज पहने हुए हैं। 

Hrithik Roshan with Saba Azad and Sussane Khan with Arslan Goni

फैमिली पार्टी में साथ आए थे नजर
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कपल एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार में नजर आ रहे हैं! दोनों कई फैमिली पार्टी में भी साथ नजर आए थे।

सुजैन संग रिलेशनशिप को लेकर अर्सलान ने कहा था, 'मैं आमतौर पर इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करता। मैं यह बात अक्सर सुनता रहता हूं और दोस्त मुझे फॉरवर्ड करते रहते हैं। दो लोग एक अच्छी हैप्पी लाइफ जी रहे हैं और यही मायने रखता है।'

End of Article