Panchayat 2: रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका, जानें कैसे बनी एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 03:40 PM IST

Panchayat 2 Starring Actress Sanvikaa: वेबसीरीज 'पंचायत 2' में रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका कौन हैं? जानें इंजीनियरिंग करने वाली आखिर वो कैसे बनीं एक्ट्रेस।

Panchayat 2: रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका, जानें कैसे बनी एक्ट्रेस
Photo Credit: Instagram

वेबसीरीज पंचायत का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसका पहला सीजन भी हिट रहा और इस सीजन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो के इस सीजन में प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) की बेटी रिंकी का रोल प्ले करने वाली सानविका इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं।

फैंस को पसंद आ रही सादगी

शो में उनकी सादगी और सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल प्ले करने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर पिंकी रियल लाइफ में कौन हैं और कैसी हैं। 

बैंगलुरु के लिए निकलीं और पहुंच गईं मुंबई

सानविका की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की है लेकिन वो 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती थीं। सानविका ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को कहा कि वो बैंगलुरु नौकरी के लिए जा रही हैं लेकिन वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गईं। सानविका ने बताया कि एक्टिंग इंडस्ट्री से ताल्लुख रखने वाली उनकी एक दोस्त ने मुंबई में उनकी मदद की थी।

फॉलोअर्स

सानविका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयक करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वेब सीरीज स्ट्रीम होने के बाद से एक्ट्रेस को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और वो फोटोज पर कमेंट कर भी एक्ट्रेस के काम की तारीफ कर रहे हैं।  

End of Article