Panchayat 2: जानिए कौन हैं पंचायत सीजन 2 के 'विनोद' अशोक पाठक, कभी सड़क पर बेचा करते थे रूई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 04:36 PM IST

Ashok Pathak aka Panchayat 2 Vinod : पंचायत सीजन 2 में नए किरदार विनोद को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। विनोद का किरदार अशोक पाठक ने निभाया है। जानिए अशोक पाठक के बारे में दिलचस्प बातें...

Panchayat 2: जानिए कौन हैं पंचायत सीजन 2 के 'विनोद' अशोक पाठक, कभी सड़क पर बेचा करते थे रूई

Ashok Pathak Panchayat 2 Actor: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत 2 में नए किरदार विनोद की एंट्री हुई है। अपनी डायलॉग डिलिवरी, कॉमिक टाइमिंग से विनोद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उनके डायलॉग पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। विनोद का रोल हरियाणा के अशोक पाठक ने निभाया है। अशोक पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

अशोक पाठक मूलतः बिहार के सीवान रहने वाले हैं। उनके पिता काम की तलाश में हरियाणा के फरीदाबाद आ गए थे। जब वह 9वीं क्लास में थे तो अपने परिवार की मदद करने के लिए अपने चाचा के साथ साइकिल पर तपती दोहपहर में रूई बेचा करते थे। वह रोजाना 100 से 150 रुपए कमाया करते थे। 12वीं क्लास खत्म होने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता और थिएटर करते। अशोक पाठक ने भारतेंदु अकादमी में एडमिशन लिया। इस दौरान उन्हें स्कॉलरशिप भी मिल गई। 

ऐसे मिला पंचायत में रोल 
अशोक पाठक ने बिट्टू बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने आर्या 2 में भी नजर आए थे। पंचायत के ऑडिशन पर अशोक ने कहा, 'मुझे कास्टिंग डायरेक्टर से फोन आया और कहा कि छोटा सारोल है। मुझे केवल एक दिन के लिए शूटिंग करना था। मैं कई साल से रेहड़ी वाला, ड्राइवर और सिक्युरिटी गार्ड के रोल में मिल रहे थे। मुझे लगा विनोद का भी रोल ऐसा ही होगा। मैं दो-तीन दिन तक ऑडिशन को लगातार टाल रहा था। कास्टिंग डायरेक्टर मेरा दोस्त था तो मैं उसे ऑडिशन वीडियो भेजा। उन्हें वीडियो पसंद आ गया और मुझे रोल मिल गया।'

The watchman was tired of playing like a thief, said Vinod of Panchayat 2 - panchayat  season 2 pramod aka ashok pathak interview audition struggle tmovn - Janta  Yojana

फिल्मों और वेब सीरीज में किया काम 
अशोक पाठक ने करियर की शुरुआत शुद्रा द राइजिंग से की थी। इसके बाद वह 45 हजार रुपए लेकर मुंबई आ गए। उन्होंने टारगेट बनाया कि जैसे ही पैसे खत्म हो जाएंगे वह वापस लौट आएंगे।

अशोक कहते हैं उन्हें काफी ज्यादा एड फिल्म मिलने लगे और एक महीने में लखपति बन गए। अशोक ने बिट्टू बॉस के अलावा फुकरे रिटर्न्स, खानदानी शफाखाना, सैक्रेड गेम्स और सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आ चुके हैं।   
 

End of Article