Palak Tiwari On Hiding Her Face With Ibrahim Ali Khan: बिजली बिजली गर्ल पलक तिवारी अपने एक वीडियो की वजह से रातों-रात फेमस हो गई थीं। कुछ महीने पहले पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया था। इस वीडियो में यह साफ नजर आ रहा था कि मीडिया कर्मीयों को देखते ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना चेहरा छुपाने लगी थीं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया था वैसे ही लोग यह कयास लगा रहे थे कि पलक तिवारी इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। लेकिन पलक तिवारी या इब्राहिम अली खान की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। अब पलक तिवारी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर मीडिया को देखकर उन्होंने अपना चेहरा क्यों छुपा लिया था।
आरजे और होस्ट सिद्धार्थ कनन से इस मुद्दे पर बात करते हुए पलक तिवारी ने बताया कि उनकी मां श्वेता तिवारी हर पल पैप द्वारा ली गई तस्वीरों से उन पर नजर रखती हैं। उन्होंने कहा कि 'उस रात मैंने अपनी मां से यह कहा था कि मैं घर के लिए एक घंटे पहले ही निकल चुकी हैं। मैं उस समय बैंड्रा में थी। मैंने मम्मी से कहा था कि बहुत ट्रैफिक है, मैं अभी रास्ते में हूं और ठीक हूं। लेकिन तभी यह तस्वीरें सामने आ गईं और जब मैंने पैप्स को देखा तो मैंने कहा s*t, st, st अब मेरी मां मुझे देख लेगी। और फिर मेरी मां ने मुझे यह तस्वीरें भेजीं और कहा की 'यू bl**y लायर'। मैंने फिर माफी मांगी। मुझे अपना चेहरा श्वेता तिवारी की वजह से छुपाना पड़ा, और किसी से नहीं।'
इब्राहिम अली खान के बारे में बात करते हुए पलक तिवारी ने कहा कि 'वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत प्यारे इंसान हैं। और बस इसमें इतनी सी ही बात है। हम कभी-कभी ही बात करते हैं।' उन्होंने कहा कि उन दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही है। पलक आगे बताती हैं कि वह दोनों उस दिन सिर्फ बाहर गए थे और फोटोग्राफर्स ने उन्हें क्लिक कर लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह और भी लोगों के साथ थे लेकिन सिर्फ दोनों को ही क्लिक किया गया।

