फिल्मों की तरह परफेक्ट शादीशुदा जिंदगी मेंटेन नहीं कर पाए सुपरस्टार आमिर खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 07:54 PM IST

Aamir Khan Marriage And Love Life: सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। हर फिल्म के लिए वे काफी मेहनत करते हैंं ताकि कोई कमी ना रह जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की मैरिड लाइफ शायद परफेक्ट नहीं रह पाई। इसी वजह से आमिर अपनी दो पत्नियों को तलाक दे चुके हैं।

फिल्मों की तरह परफेक्ट शादीशुदा जिंदगी मेंटेन नहीं कर पाए सुपरस्टार आमिर खान

Aamir Khan Love Life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी शादीशुदा जिंदगी में परफेक्शन लाने में कामयाब नहीं हो पाए। यही वजह है कि उनकी पिछली दो शादी नहीं चल पाईं। पहले उन्होंने रीना दत्त को फिर किरण राव को तलाक दिया था। हालांकि, दोनों पत्नियों के साथ काफी लंबे समय तक आमिर खान रहे लेकिन इसके बावजूद रिश्ता नहीं बचा सके। आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्त के साथ जिदंगी के 16 साल गुजारे तो किरण राव के साथ 15 साल। फिलहाल आमिर खान सिंगल हैं और उनकी तीसरी शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। 

किरण राव के साथ लिव इन फिर शादी, लेकिन...

हाल ही में आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया था। आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमती से ये फैसला किया था। दोनों ने 15 साल पहले शादी की थी। जिससे पहले कई साल दोनों एक साथ लिव इन में भी रहे। दोनों की शादी भी एकदम ठीक चल रही थी कि अचानक अलग होकर आमिर और किरण ने सबको हैरानी में डाल दिया। हालांकि, अलग होने के बाद भी आमिर और किरण एक साथ कई बार नजर आ चुके हैं। 

रीना दत्त पर कभी फिदा थे आमिर, फिर भी नहीं चली शादी

अब बात करते हैं सुपरस्टार आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त की। जिस समय आमिर और उनका अफेयर जोरों पर था, उस समय तो आमिर ने अपने करियर की शुरुआत तक नहीं की थी। महज 21 साल की उम्र में ही आमिर रीना के इश्क में ऐसा डूबे की शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने साल 1986 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और काफी समय तक घरवालों से इस बात को छिपाकर भी रखा। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2002 में अलग होने का फैसला कर लिया।

End of Article