जान्हवी कपूर के 'बॉयफ्रेंड' संग अजय देवगन की बेटी ने की पार्टी, तस्वीरों में देखें न्यासा देवगन का बोल्ड अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 09:50 AM IST

Nysa Devgn New Photos: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ ओरहान अवात्रामणि भी नजर आ रहे हैं।

जान्हवी कपूर के 'बॉयफ्रेंड' संग अजय देवगन की बेटी ने की पार्टी, तस्वीरों में देखें न्यासा देवगन का बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे अक्सर चर्चा में बने रहते हैं फिर वजह उनका स्टाइल हो या फिर सामने आई नई तस्वीरें। अब अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की नई फोटोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन फोटोज में वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ ओरहान अवात्रामणि भी नजर आ रहे हैं।

इस लुक में आईं नजर

न्यासा की जो नई फोटोज सामने आई हैं उनमें वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। न्यासा इन फोटोज में व्हाइट कलर का फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहने हुए दिख रही हैं। इन फोटोज में न्यासा के साथ ओरहान अवात्रामनी भी नजर आ रहे हैं। ओरहान ने ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मालूम हो कि ओरहान का नाम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से साथ जुड़ चुका है। हालांकि ओरहान की दोस्ती कई स्टार किड्स से है जिसमें सारा अली खान, शनाया कपूर, नव्या नंदा, सुहाना खान भी शामिल हैं।

कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में आई थीं नजर

 न्यासा की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वो पहले से कितनी बदल गई हैं। उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है न्यासा पहले से काफी बदल गई हैं। इससे पहले न्यासा बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में नजर आई थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। न्यासा यहां पिंक कलर का डीपनेक लॉन्ग बॉडी फिटेड गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस लुक के साथ उन्होंने छोटा नेकलेस और हूप्स पहने। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जो फैंस को काफी पसंद आईं। इस दौरान वो अपने दोस्तों ओरहान अवात्रामणि और वेदांत महाजन के साथ नजर आई थीं। 

स्विट्जरलैंड से पढ़ाई कर रहीं हैं न्यासा

बता दें कि न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इस साल अप्रैल में वह 19 साल की हो गईं थीं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई की है। न्यासा विदेश में रहकर आराम से अपनी पढ़ाई कर सकें इसलिए साल 2018 में अजय- काजोल ने सिंगापुर में अपार्टमेंट खरीदा था। 

End of Article