अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पहनी डीप नेक ब्लैक शॉर्ट ड्रेस, लगीं इतनी खूबसूरत कि तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे फैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 08:16 AM IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वो ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने हुए हैं। इसमें न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पहनी डीप नेक ब्लैक शॉर्ट ड्रेस, लगीं इतनी खूबसूरत कि तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे फैन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन उन स्टार किड्स में से हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अक्सर न्यासा की फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जिनके चलते वो चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उनकी नई फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। 

ब्लैक ड्रेस में लगीं खूबसूरत

न्यासा के फैन पेज पर एक फोटो पोस्ट की गई है जिसमें वो ब्लैक कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेकपीस पहना हुआ है। और वो पिस्ता कलर का स्लिंग बैक लिए हुए हैं। इस मिरर सेल्फी में न्यासा बेहद खूबसूरत व ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी इस फोटो पर फैंस खूबसूरत, गॉर्जियस व ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब न्यासा की ग्लैमरस तस्वीर सामने आई हो, वो अक्सर खूबसूरत अंदाज में दिखती हैं। 

सिंगापुर में कर रही हैं पढ़ाई

मालूम हो कि न्यासा सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा विदेश में रहकर आराम से अपनी पढ़ाई कर सकें इसलिए साल 2018 में अजय- काजोल ने सिंगापुर में अपार्टमेंट खरीदा था। वहां काजोल भी उनके साथ कुछ समय रह चुकी हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं न्यासा

मालूम हो कि न्यासा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कभी इसकी वजह उनके कपड़े होते हैं तो कोई अन्य वजह होती है। कुछ समय पहले न्यासा एयरपोर्ट पर हुडी पहने हुए स्पॉट हुई थीं। उनका हुडी लंबा था जिसके कारण उनकी शॉर्ट्स नजर नहीं आ रही थी और इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि क्या उन्होंने हुड के नीचे कुछ नहीं पहना है। जिसपर अजय ने सफाई देते हुए ट्रोलर को करारा जवाब दिया था। अजय ने कहा था कि इस तरह की ट्रोलिंग से न सिर्फ न्यासा बल्कि पूरी फैमिली प्रभावित होती है। न्यासा अभी छोटी हैं और मुझे लगता है कि कभी-कभी लोग गरिमा भूल जाते हैं और बकवास करते हैं। न्यासा ने लॉन्ग ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहने थे। लॉन्ग ड्रेस होने की वजह से वो दिखाई नहीं दिए और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

End of Article