Kareena Kapoor Khan से Sonam Kapoor तक, एक साल से नहीं आई इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 06:46 PM IST

करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर तक, ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनकी पिछले एक साल में कोई नई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।

Kareena Kapoor Khan से Sonam Kapoor तक, एक साल से नहीं आई इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म
Photo Credit: Instagram

मुंबई: बीते काफी समय से पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी के प्रकोप के तले जूझ रही है और कई क्षेत्रों में अनिश्चितता का माहौल देखने को मिला है। भारतीय मनोरंजन उद्योग भी इससे अछूता नहीं है, जहां कई फिल्मों की रिलीज में देरी हुई और शूटिंग भी रुकी हुई थी, साथ ही थिएटर लंबे समय तक बंद रहे। टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी के बाद चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि कई प्रत्याशित फिल्म परियोजनाओं को देरी का सामना करना पड़ा है।

वास्तव में, बॉलीवुड के कई लोकप्रिय प्रमुख स्टार्स की पिछले एक साल में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। कई प्रमुख एक्ट्रेस भी पिछले 12 महीनों से किसी नई फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर नहीं आई हैं। करीना कपूर खान से लेकर सोनम कपूर तक, ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस पर डालते हैं एक नजर, जिनकी पिछले 1 साल से नहीं आई कोई फिल्म।

करीना कपूर खान:

Kareena Kapoor Khan no film in last one year

करीना कपूर खान आखिरी बार राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थीं। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया था और यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके बाद करीना अद्वैत चंदन की लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में हंसल मेहता की अगली फिल्म भी है।

अनुष्का शर्मा:

Anushka Sharma no film in last one year

अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेत्री को एक्टर के रूप में अपनी अगली परियोजना की घोषणा करना बाकी है।

अनुष्का जहां अपने प्रोडक्शन वेंचर्स में व्यस्त हैं, वहीं अपने पति विराट कोहली के साथ और बेटी वामिका की परवरिश में भी समय बिता रही हैं। दोनों ने इस साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन:

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन की आखिरी बड़ी स्क्रीन 2018 में फन्ने खां फिल्म में दिखी थीं। अभिनेत्री ने हाल ही में पोन्नियिन सेलवन के लिए शूटिंग की है।

सोनम कपूर:

Sonam kapoor no film in last one year

भले ही सोनम कपूर ने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप-स्टारर एके वर्सेज एके में कैमियो किया था, लेकिन द ज़ोया फैक्टर के बाद अभिनेत्री की मुख्य भूमिका वाली कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई।

इससे पहले सोनम 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। सोनम भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन अभिनेत्री अपने फैंस को नियमित तौर पर अपडेट करती रहती हैं।

End of Article