Neha Kakkar Wedding: आनंद कारज से एक दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, गुरुद्वारे में पूरी हुईं रस्‍में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2020, 03:06 PM IST

Neha Kakkar Rohan preet singh: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह पति-पत्नी बन चुके हैं। 24 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने दिल्ली में फैमिली की मौजूदगी में शादी की।

Neha Kakkar Wedding: आनंद कारज से एक दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, गुरुद्वारे में पूरी हुईं रस्‍में

नेहा कक्कड़ अपने मंगेतर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह अब पति-पत्नी बन चुके हैं। 24 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने दिल्ली में फैमिली की मौजूदगी में शादी की। शनिवार को वेडिंग सेरेमनी हुई और शादी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी आनंद कारज से पूरी हुई। गुरुद्वारे में हुई वेडिंग रस्‍मों का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की जोड़ी कमाल की दिख रही है। 

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत स‍िंह का ल‍िबास सबकी नजरें अपनी ओर खींच रहा है। नेहा ने दुल्हन बनने के लिए क्रीम रंग का हैवी लहंगे चुना है। साथ ही रोहनप्रीत सिंह ने दुल्हा लुक के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। क्रीम जोड़े के साथ नेहा कक्कड़ ने हैवी नेकलेस, झुमके, मांगटीका, झुमके और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। नेहा दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत के वेडिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। 

हल्दी-मेहंदी में नेहा कक्कड़ ने पहनी इन डिजाइनर्स की ड्रेसेस
नेहा कक्कड़ ने हर सेरेमनी की तस्‍वीरें खुद अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नेहा कक्कड़ ने मेहंदी की 10 तस्‍वीरें भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थीं। फोटोज में नेहा कक्कड़ अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किए गए ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं रोहनप्रीत सिंह ने हल्‍के ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी। नेहा ने लहंगे के साथ अनीता डोंगरे की ही ज्वैलरी कैरी की। वहीं शुक्रवार को हुई हल्दी सेरेमनी में नेहा डिजाइनर शिल्‍पी आहूजा की पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं रोहनप्रीत सिंह पीले रंग का कुर्ते पहना था। 


नेहा कक्कड़ से 6 साल छोटे हैं रोहनप्रीत
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं। जैसा कि नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं वहीं रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। 


इंडियन आइडल से की नेहा कक्कड़ ने शुरुआत 
नेहा कक्कड़ ने चार साल की उम्र से ही गायकी की शुरुआत की थी। नेहा शुरुआत में माता के जागरण में गाया करती थीं। नेहा कक्कड़ ने साल 2006 में इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था, यहीं से उनकी किस्मत बदली। नेहा कक्कड़ इसके बाद कॉमेडी सर्कस के तानसेन में भी नजर आईं। आपको बता दें, रोहनप्रीत सिंह से पहले नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को भी डेट कर चुकी हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। 

End of Article