नेहा कक्कड़ ने एफिल टॉवर के सामने रोहनप्रीत संग किया लिपलॉक, वायरल हुई तस्‍वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 08:27 PM IST

Neha Kakkar with Rohanpreet Singh in Paris: नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पेरिस यात्रा की कुछ तस्‍वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसमें दोनों एक साथ क्‍वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने एफिल टॉवर के सामने रोहनप्रीत संग किया लिपलॉक, वायरल हुई तस्‍वीरें
Photo Credit: Instagram

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh kiss: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी गायिकी के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपने पति रोहनप्रीत के साथ फॉरेन ट्रिप को इंजॉय कर रही हैं। नेहा ने मंगलवार को रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी पेरिस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें नेहा और रोहनप्रीत को एफिल टॉवर के सामने लिपलॉक करते देखा गया। उनकी ये तस्‍वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

neha

नेहा ने तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए इसमें कैप्शन लिखा, "सिटी ऑफ लव #Paris खूबसूरत लग रहा है, लेकिन केवल तभी जब आप आस-पास हों, मेरे प्यार के बिना नहीं! तीन तस्वीरों में कपल को एफिल टावर के सामने खड़े होकर एक-दूसरे को किस करते और एक दूसरे के साथ हसीन पल बिताते हुए देखा जा सकता है। चौथी तस्‍वीर में नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

neha

रोहनप्रीत ने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आई लव यू मोस्ट माई लव !! इसके साथ उन्‍होंने  हार्ट इमोजीस भी बनाए। दोनों की तस्‍वीरों पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी फ्रेंच भाषा में टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "जीवन में केवल एक ही खुशी है, यह प्यार करना और प्यार करना है।" नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी टिप्पणी की, "साल की बेस्‍ट तस्‍वीर।" नेहा और रोहनप्रीत की इस तस्‍वीर पर श्रद्धा आर्या, अलीशा सिंह और विक्की संधू ने भी कमेंट किए। उन्‍होंने दिल के इमोजी पोस्‍ट किए। 

neha

रोहनप्रीत ने भी वही तस्वीरें पोस्ट कीं और इसे कैप्शन दिया, “मैं आपको एफिल टॉवर से ज्यादा प्यार करता हूं! @nehakakkar।" रविवार को भी रोहनप्रीत ने एफिल टॉवर के सामने अपनी एक तस्‍वीर पोस्‍ट की थी। हालांकि ये उनकी सिंगल तस्‍वीर थी। इसमें टोनी ने टिप्पणी की, "लव यू भाई .. बहुत प्यारे लग रहे हो।"बता दें रोहनप्रीत और नेहा ने पिछले साल 24 अक्टूबर को शादी की थी। 

End of Article