Neetu Kapoor Post: एक महीने बाद नीतू कपूर ने लिखी ऋषि कपूर के लिए खास कविता-'मुझे एक मुस्कुराहट दो' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2020, 04:40 PM IST

Neetu Kapoor Post: ऋषि कपूर के निधन को आज एक महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर नीतू कपूर ने अपने पति को खास अंदाज में याद किया है। नीतू ने सोशल मीडिया पर एक खास कविता लिखी है।

Neetu Kapoor Post: एक महीने बाद नीतू कपूर ने लिखी ऋषि कपूर के लिए खास कविता-'मुझे एक मुस्कुराहट दो' 

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर उनके परिवारवाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिद्धिमा कपूर सहानी के बाद अब नीतू कपूर ने भी अपने पति के साथ फोटो शेयर की है। 

फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर ने इस फोटो के साथ एक कविता भी लिखी है। उन्होंने लिखा- 

'मुझे गुडबाय के साथ ही गुडलक भी विश करो। 
मुझे विश करो कि मैं अपने आगे का जीवन आंसुओं के साथ नहीं खुशी-खुशी बिता सकूं। 
मुझे एक मुस्कुराहट दो जिसे मैं अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज कर रख सकूं। 
तब तक जब तक कि मैं जिंदा हूं।' 


बेटी ने ऐसे किया याद 
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं थीं। रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पिता की फोटो शेयर की है। फोटो में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, भारत सहानी और रिद्धिमा की बेटी समारा सहानी भी हैं। 

इस फोटो के साथ रिद्धिमा कपूर ने लिखा- 'आज एक महीना बीत गया, आप हमें याद आते हैं।' इसके अलावा रिद्धिमा कपूर सहानी ने हिब्रू में भी  एक कहावत शेयर की है। आपको बता दें कि पिता की मृत्यु के बाद रिद्धिमा उनकी फोटो लगातार शेयर कर रहीं हैं। 

दामाद ने शेयर की फोटो 
रिद्धिमा के पति और ऋषि कपूर के दामाद भरत सहानी ने भी अपने ससुरजी को याद किया। भरत सहानी ने लिखा- , 'जो प्यार आपने मुझे दिया वो मैं कभी नहीं भूलूंगा। जो थोड़ा समय मैंने आपके साथ बिताया उसमें आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया।'

अपने पोस्ट में भरत आगे लिखते हैं- 'मैं आज टूट गया हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। लव यू और आप बहुत याद आओगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पापा।' आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे।'   

End of Article