दर्जी और डॉक्टर ने बचपन में Neena Gupta के साथ की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने बताई अपनी अनकही दास्तां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2021, 04:45 PM IST

Neena Gupta Was Molested: बॉलीवुड अदाकारा नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा सच कहूं तो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन में कई बार शोषण का शिकार हो चुकी हैं। 

दर्जी और डॉक्टर ने बचपन में Neena Gupta के साथ की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने बताई अपनी अनकही दास्तां
Photo Credit: Times of India

Neena Gupta Revealed Her Secrets: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी आत्मकथा सच कहूं तो में अदाकारा नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है। इसके साथ उन्होंने अपने सबसे गहरे राजों पर से पर्दा भी उठा दिया है। सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप से लेकर अपनी पहली शादी तक नीना गुप्ता ने सच कहूं तो में अपने जीवन के कई अनसुने किस्सों को साझा किया है। एक बड़े राज से पर्दा हटाते हुए नीना गुप्ता ने यह खुलासा किया है कि बचपन में वह कई बार शोषण का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि वह अपनी मां को भी अपने साथ बीती घटना के बारे में नहीं बता पाती थीं।

डॉक्टर ने किया था शोषण

नीना गुप्ता की आत्मकथा में इस घटना का विवरण मिलता है कि जब वह अपनी आंख दिखाने के लिए अपने भाई के साथ एक डॉक्टर के पास गई थीं। तब उनके चेकअप के दौरान उनके भाई को वेटिंग एरिया में बैठा दिया गया था। वहीं, नीना गुप्ता का चेकअप करते समय डॉक्टर पहले उनकी आंख देख रहा था मगर बाद में वह नीना गुप्ता के शरीर के अन्य भागो को देखने लगा जिनका आंखों से कोई कनेक्शन नहीं था। 

दर्जी ने भी किया था गलत काम

अपनी आत्मकथा में नीना गुप्ता ने इस बात का भी खुलासा किया था कि एक बार एक दर्जी ने उनके साथ गलत काम किया था। नीना गुप्ता का मेजरमेंट लेते समय वह उनका शोषण कर रहा था। नीना गुप्ता अपने साथ हुए इन हादसों को लेकर बहुत डर जाती थीं। लेकिन वह अपनी मां से कुछ कह नहीं पाती थीं।

नीना गुप्ता ने अपनी बुक में इसका कारण बताते हुए यह कहा है कि वह इस बात से डरती थीं कि कहीं उनकी मां उनके ऊपर ही इल्जाम ना लगा दें और उनके साथ हुए शोषण का कारण कहीं उन्हें ही ना ठहरा दें। 

End of Article