नीना गुप्ता ने अकेलेपन पर किया खुलासा, कहा- 'मैंने अपने पापा को बना लिया था बॉयफ्रेंड'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2021, 07:51 PM IST

नीना ने एक इंटरव्यू में अकेलेपन से जूझने की  बात कही है। नीना गुप्ता के मुताबिक उस दौर में उनके पास न ही कोई पति था और ना ही कोई बॉयफ्रेंड था।

नीना गुप्ता ने अकेलेपन पर किया खुलासा, कहा- 'मैंने अपने पापा को बना लिया था बॉयफ्रेंड'

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन  रिलीज हो चुकी है। नीना इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा और बेटी मसाबा गुप्ता के साथ वक्त गुजार रही हैं। नीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अकेलेपन में उनके पिता ही बॉयफ्रेंड बन गए थे।

नीना ने एक इंटरव्यू में अकेलेपन से जूझने की  बात कही है। नीना गुप्ता के मुताबिक उस दौर में उनके पास न ही कोई पति था और ना ही कोई बॉयफ्रेंड था। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'कई साल तक मेरे पास कोई बॉयफ्रेंड या पति नहीं था। 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'असल बात तो ये है  कि उस वक्त मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में घर में ही मेरे पिता ही मेरे बॉयफ्रेंड बन गए थे। हालांकि,  अब मैं अपने अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं।'

Neena Gupta dolls up for at-home photoshoot; her relatable caption wins  over the Internet | Hindi Movie News - Times of India

किया गया अपमानित 
नीना गुप्ता  अपने  इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'कई बार मुझे काम के दौरान अपमानित महसूस किया गया। आपको बता दें कि नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है।'

गौरतलब है कि नीना गुप्ता इन दिनों लॉकडाउन में अपने पति के साथ हैं। नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति के बाल काटते हुए नजर आ रही हैं।  

Watch: Following a 15-day curfew in Mumbai, Neena Gupta moves into her hill  station home | Hindi Movie News - Times of India

वैक्सीन लगाते हुए शेयर की वीडियो
नीना गुप्‍ता ने मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में टीका लगवाया। नीना ने वैक्सीन लगाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना फनी अंदाज में कहती हैं, "लग रही है वैक्सीन। बहुत डर लग रहा है। मैं लगवाने आई हूं। मम्मी।" 

नीना गुप्ता को इसके बाद नर्स टीका लगाती हैं और जैसे ही टीका लगता है वह कहती हैं, "ठंडा-ठंडा लग रहा है। डन।" वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं।

End of Article