लोगों के रियल लाइफ हीरो बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोक कर एक्टर ने लूटी खूब वाहवाही!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 06:09 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Video Viral: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से एक्टर हर जगह से तारीफें बटोर रहे हैं। 

लोगों के रियल लाइफ हीरो बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोक कर एक्टर ने लूटी खूब वाहवाही!

Netizens Praises Nawazuddin Siddiqui For His Kind Gesture: सिनेमा जगत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का सिक्का चलता है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से अभिनेता ने शोबिज की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ना ही सिर्फ एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने व्यवहार की वजह से भी एक्टर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसी वजह से एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लाइमलाइट में आ गए हैं और हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है (Nawazuddin Siddiqui Viral Video) जिसे देखकर हर कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कायल हो गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो (Nawazuddin Siddiqui Viral Video)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें यह देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकल रहे हैं। वैनिटी वैन के बाहर उनके फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन नवाजुद्दीन के गार्ड्स ने फैंस को  उनके साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। जब नवाजुद्दीन ने देखा कि उनके फैंस उनके साथ सेल्फी नहीं ले पा रहे हैं तब उन्होंने अपने गार्ड्स को मना किया और अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वैसे ही हर जगह यह वायरल हो गया।

जिसने भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह वीडियो देखी उनके दिल में एक्टर की एक अलग जगह बन गई। लोगों ने इस व्यवहार के लिए उनकी खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा 'यह बहुत अच्छे और नम्र इंसान हैं।' तो वहीं दूसरे इंसान ने कमेंट किया 'बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अच्छे एक्टर में से एक', तो तीसरे इंसान ने कहा कि 'जेंटलमैन।' देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और लोग उनकी तारीफ करने लगे। 

End of Article