भाग्यश्री के स्टारडम को समझने में होती थी उनके सास-ससुर को परेशानी, पति को थी रोमांटिक सींस करने पर नाराजगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 04:34 PM IST

Bhagyashree Revealed About The Changes In Her Life Post Wedding: हाल ही में भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि कैसे शादी के बाद उनके जीवन में ढेर सारे बदलाव आए। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने रोमांटिक फिल्मों में काम करना क्यों बंद कर दिया था।

भाग्यश्री के स्टारडम को समझने में होती थी उनके सास-ससुर को परेशानी, पति को थी रोमांटिक सींस करने पर नाराजगी
Photo Credit: Instagram

Bhagyashree Revealed About The Changes In Her Life Post Marriage: जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा भाग्यश्री एक समय टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती थीं। चाहे उनकी एक्टिंग हो, मासूमियत हो या क्यूट लुक्स हो, हर कोई उनका दीवाना था। फैंस में उनको लेकर दीवानगी ऐसी है कि आज भी करोड़ों लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया उनकी जिंदगी की सबसे सुपरहिट फिल्म बन गई थी जिसके बाद वह रातों-रात बॉलीवुड की चमकती सितारा बन गई थीं। हालांकि शादी के बाद उन्हें ज्यादा फिल्मों में नहीं देखा गया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आए थे। 

पिंकविला से बात करते हुए, भाग्यश्री ने कहा कि 'मैं एक ऐसी घर में ब्याही थी जिसका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था। जिसकी वजह से वह‌‌ यह नहीं जानते थे कि बाहर कि दुनिया कितनी अलग है और जब मैं काम करती थी और घर में कदम रखती थी तब मेरी जिंदगी एकदम बदल जाती थी। मैं एक्ट्रेस भाग्यश्री नहीं बल्कि एक हाउसवाइफ की तरह काम करती थी।' 

इसके साथ भाग्यश्री ने यह भी बताया कि उनके पति हिमालय बहुत पोजेसिव थे। जब भी वह किसी एक्टर के साथ रोमांटिक सींस करती थीं तब उनके पति को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। जिसकी वजह से उनके लिए फिल्मों का दायरा बहुत कम हो गया था। और ऐसे में पति के होते हुए वह रोमांटिक फिल्में नहीं कर पाती थीं। इसलिए उन्होंने अपने काम से ज्यादा अपने रिश्ते पर ध्यान दिया। हालांकि, भाग्यश्री के बाद अब उनका बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। अभिमन्यु को मीनाक्षी सुंदरेश्वर फिल्म में देखा गया था वहीं अवंतिका जल्द ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। 

End of Article