'ब्रह्मास्त्र' में ऐसा होगा अमिताभ बच्चन का लुक, 15 जून को रिलीज होगा दमदार ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:08 PM IST

Amitabh Bachchan First Look From Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसमें अमिताभ बच्चन का लुक बेहद दमदार है।

'ब्रह्मास्त्र' में ऐसा होगा अमिताभ बच्चन का लुक, 15 जून को रिलीज होगा दमदार ट्रेलर

Amitabh Bachchan Look From Brahmastra: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अमिताभ का लुक काफी दमदार है जो कि फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

ऐसा है अमिताभ बच्चन का लुक

अमिताभ बच्चन इसमें सफेद बालों और दाढ़ी में दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं, जिनसे खून निकल रहा है। उनके हाथ में तलवार है जिसे उन्होंने धारदार जगह से पकड़ा हुआ है। 

करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

वहीं करण जौहर ने फिल्म से अमिताभ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ''गुरू है गंगा ज्ञान की। काटे भाव का पाश... गुरू उठा ले अस्त्र जब। करे पाप का नाश...' एक ऐसी रोशनी जिसमें है, हर अंधेरे को हराने की शक्ति। आ गए हैं गुरू! बुद्धिमान नेता जो प्रभास्त्र धारण करते हैं: प्रकाश की तलवार!'' ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को आएगा।

फैंस कर रहे तारीफ

अमिताभ बच्चन का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसपर कमेंट कर लिखा कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। तो कुछ ने कमेंट किया कि कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। तो वहीं कुछ ने कमेंट किया कि उन्हें बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का टीजर पहले रिलीज हो चुका है। इसका ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र का पहला भाग 09 सितंबर 2022 को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और अमिताभ बच्चन के अलावा मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आएंगी। 

End of Article