Wajid Khan Death: बॉलीवुड के लिए फिर बुरी खबर लाया 2020, म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 07:42 AM IST

Wajid Khan Death: बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर की सबसे पॉपुलर जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया है...

Wajid Khan Death: बॉलीवुड के लिए फिर बुरी खबर लाया 2020, म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन

Wajid Khan Passes Away: पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद 43 साल के थे और उनके निधन की जानकारी म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि साजिद और वाजिद सगे भाई थे। 

सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर लिखा- ''अपने भाई वाजिद, जो साजिद-वाजिद जोड़ी के थे उनके निधन की खबर सुनकर मैं टूट गया हूं। अल्लाह उनकी फैमिली को इस दुख झेलने की शक्ति दे। भाई तुम बहुत जल्दी चले गए। ये हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। मैं शॉक्ड हूं।

वेबसाइट Filmbeat की रिपोर्ट के मुतिबाक वाजिद खान पिछले काफी साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें'रविवार शाम मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। वहीं, एक फिल्म पत्रकार के मुताबिक उनकी मौत की वजह कोरोना वायरस है। 

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि 
प्रियंका चोपड़ा ने भी वाजिद खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा-'दुखद खबर। एक चीज जो मुझे वाजिद भाई की हमेशा याद रहेगी वह थी उनकी हंसी। हमेशा मुस्कारते रहना। बहुत जल्दी आप चले गए। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं। दोस्त भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'  

सोनू निगम ने भी सोशल मीडिया पर वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी है। सोनू निगम ने वाजिद के साथ फोटो शेयर लिखा-'मेरा भाई वाजिद हमें छोड़कर चला गया।' वाजिद खान ने सोनू निगम की म्यूजिक एल्बम दीवाना को संगीत दिया था। 

सलमान खान के थे पसंदीदा म्यूजिक डायरेक्टर
साजिद- वाजिद सलमान खान के पंसदीदा म्यूजिक डायरेक्टर में से एक थे। सलमान खान ने ही साल 1998 में इस जोड़ी को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से ब्रेक दिया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की तुमको न भूल पाएंगे, तेरे नाम, गर्व, पार्टनर, मुझसे शादी करोगी, वॉन्टेड, दबंग और एक था टाइगर जैसी फिल्मों का म्यूजिक दिया था। 

वाजिद खान को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के म्यूजिक लॉन्च में देखा गया था। इसके अलावा वाजिद खान ने लॉकडाउन में सलमान खान के गाने 'भाई-भाई' और 'प्यार करो ना' कंपोज किया था।

End of Article