Irreversible: इस फिल्म में दिखाया गया 11 मिनट लंबा रेप सीन, एक्ट्रेस संग दरिंदगी और हैवानियत की हद हुई पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 07:07 AM IST

हॉलीवुड की फिल्म इर्रिवर्सेबल (Irreversible) में 11 मिनट लंबा ये रेप सीन अभी तक का सबसे भयानक रेप सीन है। यह सीन इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।

Irreversible: इस फिल्म में दिखाया गया 11 मिनट लंबा रेप सीन, एक्ट्रेस संग दरिंदगी और हैवानियत की हद हुई पार

Most Horrifying Rape Scene shoot in Movie Irreversible: हॉलीवुड की मशहूर फ‍िल्‍म इर्रिवर्सेबल (Irreversible) में एक रेप का सीन फ‍िल्‍माया गया था जिसमें दरिंदगी और वहशीपन की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक लड़की रात के समय एक सब वे से गुजरती है और यह रास्‍ता पूरी तरह खाली है। तभी वह एक दरिंदे के चंगुल में फंस जाती है और दरिंदा सब वे पर ही उसका रेप करता है। वह गुहार लगाती है लेकिन कोई नहीं आता। दरिंदा उसके साथ दरिंदगी करता रहता है। यह सीन इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस फिल्म में रेप पीड़िता की भूमिका मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) ने निभाई।

हॉलीवुड की इस फिल्म में 11 मिनट लंबा ये रेप सीन अभी तक का सबसे भयानक रेप सीन है। यह सीन इतना रियल लगता है कि महसूस नहीं होता कि फ‍िल्‍म है। सोशल मीडिया से लेकर यूटयूब तक पर इस रेप सीन के वीडियो खूब वायरल होते हैं। देखने वालों को लगता है कि जैसे किसी रेप की वीडियो क्लिप हो। ऐसे दरिंदगी वाले रेप सीन की कहानी केवल हमने और अपने समाचारों में ही सुनी है। इस सीन को शूट होने के बाद जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

इस रेप सीन के चलते फ‍िल्‍म को बैन कर द‍िया गया था। यह फ‍िल्‍म साल 2002 में आई थी। ये रेप सीन फ‍िल्‍म में तो छोटा कर दिया गया लेकिन यूट्यूब पर यह उपलब्‍ध है। बाद में जब मेकर्स ने सीन को बहुत ज्यादा ट्रिम किया तो ये रिलीज हो सकी। बॉलीवुड में ऐसी कई फ‍िल्‍में हैं जिनमें बोल्‍ड सीन्‍स की भरमार है। कई फ‍िल्‍मों में तो इतने बोल्‍ड सीन फ‍िल्‍माए गए कि सेंसर बोर्ड को कैंची चलानी पड़ी। 

बता दें कि फिल्में समाज का आइना हैं और इसमें कोई शक नहीं कि जो समाज में हो रहा है वो पर्दे पर देखने को मिलता है। कई बार ऐसा भी होता है कि पर्दे पर कल्‍पना होती है और यह कल्‍पना वास्‍तविकता में सामने आने लगती है। एक समय पर 80 और 90 के दशक में हिंदी फ‍िल्‍मों में रेप सीन होना आम बात थी लेकिन उसके बाद दूसरे तरह के क्राइम पर कहानियां आने लगी।

End of Article