डॉन अबू सलेम से ऐसे हुई थी मोनिका बेदी की पहली मुलाकात, शादी करने की भी उड़ चुकी है अफवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 07:29 AM IST

Monica Bedi Birthday: फिल्म जोड़ी नंबर वन की एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज बर्थडे है। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था।

डॉन अबू सलेम से ऐसे हुई थी मोनिका बेदी की पहली मुलाकात, शादी करने की भी उड़ चुकी है अफवाह

Monica Bedi Birthday: फिल्म जोड़ी नंबर वन की एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज बर्थडे है। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। साल 1979 में उनका परिवार नॉर्वे शिफ्ट हो गया था। मोनिका बेदी का जब भी नाम आता है तो उनके और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ उनके अफेयर की अक्सर चर्चा होती है। अबू सलेम के साथ अफेयर के कारण मोनिका बेदी काफी वक्त तक जेल में भी रही थीं।   

मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। साल 1995 में ही उन्होंने फिल्म सुरक्षा से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने खिलौना, एक फूल तीन कांटे, तिरछी टोपीवाले, जंजीर, कालीचरण, जानम समझा करो, जोड़ी नंबर वन व प्यार इश्क और मोहब्बत जैसी फिल्मों में काम किया। 

साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। सलेम को पुर्तगाल पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो वह एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ था। मोनिका बेदी साल 1998 में पहली बार अबू सलेम के कॉन्टेक्ट पर आई थीं। मोनिका को नहीं पता था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनिका बेदी अबू सलेम की आवाज सुनकर ही उस पर फिदा हो गई थी।

मोनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अबू से पहली बार उनकी बात साल 1998 में फोन पर हुई थी, जब अबू ने उन्हें दुबई में एक शो में परफॉर्म करने के लिए बुलाया। मोनिका ने बताया, 'मैं फोन पर उसके साथ फ्रेंडली हो गई थी। उस समय उसने मुझे कोई और नाम बताया था और मैं नहीं जानती थी कि वो अबू सलेम है। अगर वो मुझे बताता कि वो अबू सलेम है, तो भी मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं होता। मैंने केवल दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के बारे में सुना था। मोनिक बेदी के मुताबिक डॉन ने पहली बार खुद की पहचान एक बिजनेसमैन की बताई थी। मोनिका के मुताबिक, 'अबू सलेम ने अपना नाम आर्सलन अली बाताया था। 

अबू सलेम ने दिलाई फ‍िल्‍में

अबू सलेम पर लिखी बुक- 'माय नेम इज अबू सलेम के राइटर एस. हुसैन जैदी के मुताबिक मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक 'जानम समझा करो अबू सलेम के कारण ही मिला था। सलमान की इस फिल्म में सलेम के दबाव बनाने के बाद मोनिका को एक छोटा सा रोल फिल्म में दिया गया था।' मोनिका बेदी की आखिरी बड़ी फिल्म जोड़ी नंबर वन थी। इस फिल्म में संजय दत्त मोनिका बेदी के साथ काम करना नहीं चाहते थे लेकिन अबू सलेम की धमकी के बाद उन्हें ये काम करना पड़ा। मोनिका अबू के साथ लिव इन में रहती थीं और अबू ने उन्हें अपनी पत्नी भी बताया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसका खंडन किया था। मोनिक अबू से प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

अजहरुद्दीन संग मोनिका बेदी की नजदीकियां

अंडरवर्ल्‍ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अदाकारा मोनिका बेदी की नजदीकियां भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ भी बढ़ीं। दोनों की दोस्‍ती की चर्चा मीडिया में कुछ वक्‍त पहले आई थी और अब खबर है कि दोनों का रिश्‍ता दोस्‍ती से आगे निकल चुका है। खबर आई कि उम्र में 12 साल बड़े भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्‍लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन संग मोनिका बेदी क्‍वालिटी लाइम बिता रही हैं। खबर में दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे के फ्रेंड जोन में भी शामिल होने लगे हैं। कहा गया कि दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड संजय निरुपम के जरिए हुई थी और जल्‍द ही दोनों एक दूसरे के क्‍लोज आ गए। 

End of Article